WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns की अपने भाई के ऊपर जीत के बाद Paul Heyman ने सोशल मीडिया पर दिया एक संदेश

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Paul Heyman: WWE SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक चौंकाने वाले निष्कर्ष के बाद अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखी। रेंस ने जे उसो को हराया। रेंस की जीत के बाद पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने और द ट्राइबल चीफ ने एक और सफल टाइटल डिफेंस के बाद डेट्रॉइट छोड़ दिया है।

हैरानी की बात यह है कि हेमन के संदेश में सोलो सिकोआ का कोई जिक्र नहीं था। एनफोर्सर भी SummerSlam में रोमन रेंस के मैच का हिस्सा थे।

मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो के बीच धमाकेदार मैच हुआ। दोनों ने एक दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए। दोनों ने एक दूसरे को पिन करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों लड़ते-लड़ते फैंस के बीच भी चले गए थे। वहां पर सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की और जे हालत खराब की।

रेंस और सोलो ने रिंग में जे के ऊपर हमला किया। इस बीच एक गलत स्पीयर रेंस ने सोलो सिकोआ को मार दिया था। फिर बहुत हंगामा देखने को मिला। हालांकि जैसे-तैसे जे ने कंट्रोल हासिल किया और सोलो, रोमन के ऊपर भारी पड़े। अंत में जे ने रेंस को स्पीयर मारा और टॉप रोप्स से स्पलैश दिया। उन्होंने रेंस को पिन किया लेकिन जिमी उसो ने उन्हें रिंग के बाहर खींच दिया। जिमी ने उन्हें सुपरकिक मारी और फिर रिंग में डाल दिया। इसका फायदा रेंस ने उठाया और जे को स्पीयर मारकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरी में अब आगे आएगा मजा

अब द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। जे उसो और जिमी उसो के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी। इसमें फैंस को मजा आएगा। सोलो सिकोआ और रेंस के बीच भी बवाल देखने को मिल रहा है। सोलो भी बहुत जल्द रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। आने वाला ब्लू ब्रांड का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहेगा। वहां बहुत कुछ देखने को मिलेगा। जिमी उसो के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। वो बताएंगे कि उन्होंने जे उसो को क्यों धोखा दिया। जे भी अपनी तरफ से कुछ ना कुछ बयान देंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment