WWE SmackDown में Roman Reigns को मिले धोखे और उनकी बुरी हालत देखकर Paul Heyman की आंखों से छलके आंसू, वीडियो वायरल

Pankaj
WWE SmackDown  में रोमन रेंस को मिला बहुत बड़ा धोखा
WWE SmackDown में रोमन रेंस को मिला बहुत बड़ा धोखा

Paul Heyman: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) को फिर से धोखा मिल गया। इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने नहीं सोचा होगा। द उसोज़ (The Usos) ने उनकी हालत खराब कर दी। द ब्लडलाइन अब पूरी तरह खत्म हो गई। रिंगसाइड में ये चीजें देखकर पॉल हेमन (Paul Heyman) रोने लग गए थे। WWE ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को ये खास पल दिखाया।

Ad

रोमन रेंस के सैगमेंट में इस हफ्ते जे उसो को बताना था कि वो किसकी साइड जाएंगे। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने उन्हें जिमी उसो के खिलाफ पूरी तरह भड़काया। कई बार लगा था कि जे उसो अंत में रेंस को ज्वाइन कर लेंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ और जे ने रोमन को जबरदस्त सुपरकिक मार दी। जिमी और जे ने सोलो सिकोआ को भी धराशाई कर दिया।

Ad

रोमन ने द उसोज़ के खिलाफ कमबैक करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। उसोज़ ने उन्हें शानदार सुपरकिक मारकर गिरा दिया। रेंस की बुरी हालत पॉल हेमन से देखी नहीं गई और उनकी आंखों से आंसू छलक गए।

Ad

WWE रिंग में Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

अब द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट इस स्टोरी में देखने को मिल रहा है। द उसोज़ अब पूरी तरह ब्लडलाइन से अलग हो गए हैं। Money in the Bank 2023 में अब तगड़ा टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है। द उसोज़ ने मिलकर अपने छोटे भाई सोलो को भी इस बार धो दिया। Money in the Bank 2023 में रोमन और सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। हफ्ते दर हफ्ते अब कुछ ना अलग चीज फैंस को देखने को मिलेंगी। वैसे पहले से उम्मीद थी कि अंत में जिमी का ही साथ जे उसो देंगे। ऐसा ही देखने को मिला। अब देखना होगा कि रोमन रेंस का अगला कदम अपने भाइयों के लिए क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications