रोमन रेंस के फैक्शन में जल्द ही 33 साल के सुपरस्टार की होगी एंट्री, WWE दिग्गज ने दिए बहुत बड़े संकेत

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन ब्लडलाइन में जल्द ही 33 साल की सुपरस्टार नेओमी (Naomi) की एंट्री हो सकती है। पॉल हेमन ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। Sportskeeda Wrestling को दिए गए खास इंटरव्यू में पॉल हेमन ने इस बार बड़ा खुलासा किया। WWE में इस समय टॉप फैक्शन रोमन रेंस का हैं। इसमें द उसोज भी शामिल हैं। अगर नेओमी की एंट्री हो जाएगी तो फैंस को मजा आ जाएगा।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के फैक्शन में जल्द शामिल होंगी नेओमी?

रोमन रेंस के साथ मिलकर SmackDown में द उसोज ने अभी तक जबरदस्त काम किया है। हेमन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नेओमी पहले से इस फैक्शन के साथ जुड़ चुकी हैं। ऑन स्क्रीन जल्द ही वो ब्लडलाइन के साथ नजर आ सकती हैं। पॉल हेमन ने ये भी कहा कि आपको इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता होगा क्योंकि टीवी पर अभी ये सामने नहीं आया।

youtube-cover

वैसे नेओमी को लेकर ये बातें पहले से कही जा रही थीं। द उसोज में जिमी और जे उसो शामिल हैं। जिमी उसो की पत्नी नेओमी हैं और इस लिहाज से भी उनकी एंट्री हो सकती हैं। कुछ समय पहले खुद नेओमी ने बताया था कि वो अब ब्लू ब्रांड में काम करेंगी। यहां से उम्मीद जग गई थी कि वो ब्लडलाइन का हिस्सा भी जल्द होंगी।

WWE ने नेओमी के लिए ब्लू ब्रांड में बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। अगर ब्लडलाइन का हिस्सा वो रहेंगी तो फिर उनके फ्यूचर के लिए ये अच्छा रहेगा। पॉल हेमन इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि नेओमी की एंट्री हो चुकी है। जल्द ही अब नेओमी आने वाले समय में टीवी पर रोमन रेंस के ग्रुप के साथ नजर आ सकती हैं। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब रोमन रेंस के ग्रुप में नेओमी नजर आएंगी। रोमन रेंस की बादशाहत इस समय ब्लू ब्रांड में जारी है। पॉल हेमन की वजह से रोमन रेंस को काफी फायदा हो रहा है। ब्रॉक लैसनर के साथ अगला मुकाबला रोमन रेंस का अब होगा।

Quick Links