गोल्डबर्ग को हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे पॉल हेेमेन

सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमेन एक बार फिर गोल्डबर्ग के सामने नजर आएंगे। इस बार किसी दुश्मनी के तौर पर नहीं बल्कि अच्छे रूप में वो नजर आएंगे। पिछले साल गोल्डबर्ग को रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर ने हराया था। ठीक एक साल बाद अब WWE हॉल ऑफ फेम में गोल्डबर्ग को शामिल किया गया। अब पॉल हेमेन गोल्डबर्ग को हॉल ऑफ फेम के लिए परिचित कराएंगे। साल 2016 में गोल्डबर्ग ने 12 साल बाद वापसी की। और इसके बाद ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हुई। ये दुश्मनी रैसलमेनिया 33 तक चली थी। सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने वापसी की थी। यहां गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर को मात्र 90 सेकंड में जीत हासिल की और इसके बाद 2017 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। WWE ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि,"जब 2016 में गोल्डबर्ग ने वापसी की तो पॉल हेमेन रिंग साइड में उनकी ऊपर नजर बनाए हुए थे। सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लैसनर के साथ मुकाबले के लिए चैलेंज किया था। जब 2 मिनट के अंदर में गोल्डबर्ग ने ब्रॉग लैसनर को हरा दिया था तो वो काफी परेशान हुए। पॉल हेमेन तमाम चीजों के गवाह बने। पिछले साल रैसलमेनिया 33 में शानदार मुकाबले में वो शामिल थे और अपने क्लाइंट को उन्होंने जीतते हुए देखा।" लैसनर और गोल्डबर्ग की दुश्मनी में सबसे बड़ा रोल पॉल हेमेन का ही था। फैंस ने कई कारणों की वजह से इनकी दुश्मनी देखी। रैसलमेनिया 20 में जो मजा नहीं आया था वो रैसलमेनिया 33 में आया। गोल्डबर्ग को जब रैसमलेनिया 33 में लैसनर ने हराया तब से उन्हें बहुत तगड़ा पुश मिला है। पिछले एक साल से वो यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं।

6 अप्रैल को हॉल ऑफ फेम की सैरेमनी है। गोल्डबर्ग साल 2018 के सबसे बड़े हैडलाइन बने हैं। इसके अलावा मार्क हेनरी भी इसमें शामिल हैं। इसके बाद 8 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होगा। जिसमें ब्रॉक लैसनर का सामना रोमन रेंस के साथ होगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications