WWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और रिडल (Riddle) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में रिडल को #1 कंटेंडर बनने के बाद चेतावनी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालकर रिडल दो संदेश दिया है।
SmackDown के अंतिम एपिसोड में सैमी जेन और रिडल के बीच एक मैच हुआ था और इसमें बड़ी शर्तें जुडी हुई थी। अगर सैमी जेन की जीत होती तो रिडल हमेशा के लिए SmackDown से बाहर हो जाते लेकिन अगर रिडल जीत दर्ज कर लेते तो उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ मैच मिलता। रिडल ने उस मुकाबले में सैमी जेन को RKO देकर हरा दिया।
इसी वजह से अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और रिडल का टाइटल के लिए मैच होगा। रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में रिडल की ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच के पहले चेतावनी दी। उन्होंने एक ग्राफिक को पोस्ट किया जहां रोमन रेंस ने जॉन सीना और द रॉक समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स की बुरी हालत की है।
इस ग्राफिक को पोस्ट करते हुए हेमन ने रिडल को संदेश दिया और लिखा:
रिडल बिना किसी शक के जान जाएंगे कि रोमन रेंस इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार (GOAT) हैं।
आप नीचे पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:
![पॉल हेमन ने रिडल को चेतावनी दी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/c1cba-16549788444980-1920.jpg 1920w)
WWE की पोस्ट का जवाब रोमन रेंस ने दिया
WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए मैच का ऐलान किया था। रोमन रेंस ने इसी पोस्ट के जवाब में ट्वीट किया और लिखा,
"अब मुझे अपना प्राइवेट आइलैंड छोड़कर प्राइवेट यॉट पर आना होगा और फिर प्राइवेट जेट से आकर SmackDown में इस मूर्ख को धराशाई करना होगा। यह ट्राइबल चीफ की दिक्कतें हैं।"
यह रहा रोमन रेंस का ट्वीट:
रोमन रेंस और रिडल के इस मुकाबले के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से जरूर अच्छा रहेगा और यहां रोमन की जीत लगभग तय दिखाई दे रही है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।