ब्रॉक लैसनर की जगह अब इस बड़े सुपरस्टार के साथ नजर आ सकते हैं पॉल हेमन

Ankit

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस के खिलाफ हार कर अपना यूनिवर्सल टाइटल गंवाना पड़ा,जिसके बाद उन्हें अगली रॉ में आना था लेकिन वो पहुंचे नहीं। उनके एडवोकेट पॉल हेमन जरुर रॉ में दिखे लेकिन उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं दी गई। अब लैसनर को छोड़कर पॉल हेमन WWE में अपना नया क्लाइंट लगभग तय कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि बिना ब्रॉक लैसनर के अब पॉल हेमन WWE का हिस्सा बने रहेंगे। रैसलिंग ऑर्ब्जवर न्यूलेटर और केज साइड सीट्स के मुताबिक हेमन अब रोंडा राउजी से बात कर रहे हैं। पॉल हेमन का नाम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में काफी बड़ा है और उन्होंने ECW में बेहतरीन कार किया था। हेमन द्वारा कई सुपरस्टार्स की जिंदगियां बदली है। हेमन ने जबसे ब्रॉक लैसनर का हाथ थामा है वो दिन प्रति दिन आगे ही बढ़ते रहे हैं। अब समरस्लैम के बाद ये कहा जा रहा है कि हेमन और ब्रॉक लैसनर की डील खत्म हो गई है जिसके बाद हेमन अब नया क्लाइंट देख रहे हैं। हेमन के लिए ये भी बताया गया है कि वो नए टैलेंट की तलाश कर रहे हैं जिससे वो उनके करियर को सुधार सके। इसी लिस्ट में रोंडा राउजी का नाम सबसे ऊपर आ रहे हैं। रोंडा राउजी को WWE में आने वाली सबसे बड़ी सुपरस्टार के रुप में देखा जा रहा है। रोंडा ने UFC में धमाल मचाने के बाद WWE मे कदम रखा और अब रो रॉ की विमेंस चैंपियन बन गई हैं। रोंडा राउजी की माइक स्किल्स इतनी अच्छी नहीं है जिसके कारण वो क्राउड से तालमेल नहीं रख पाती। WWE का मानना है कि अगल हेमन फ्यूचर में रोंडा का साथ देते हैं तो वो आने वाले वक्त में रोंडा ज्यादा बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगी। कयास लगाया जा रहा है कि हेमन अब इस UFC फाइटर का साथ देने के लिए लगभग तैयार है। खैर, अब देखना होगा कि क्या एक बार फिर से ब्रॉक लैसनर WWE में दिखते हैं या फिर पॉल हेमन अब रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी के एडवोकेट बनकर दस्तक देते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications