AEW Dynamite का इस हफ्ते का शो काफी धमाकेदार रहा। WWE दिग्गज बिग शो (Big Show) ने सरप्राइज एंट्री कर बवाल मचाया। AEW में वो अब पॉल वाइट (Paul Wight) नाम से काम कर रहे हैं। क्यूटी मार्शल के साथ 174 किलो के बिग शो ने अपनी राइवलरी शुरू की। ये सैगमेंट बहुत ही खास था क्योंकि किसो को नहीं पता था कि बिग शो नजर आएंगे। AEW अब लगातार अपने बड़े दिग्गजों की एंट्री शो में करा रहा है। सभी को पता है कि बिग शो का रेसलिंग की दुनिया में कितना बड़ा नाम है।You mess with @tonyschiavone24 and his family, you deal with his #AEWDarkElevation broadcast partner, @PaulWight. #TheFactory found out the hard way.Tune in NOW to #AEWDynamite LIVE on @tntdrama! pic.twitter.com/0IgUXzPgpl— All Elite Wrestling (@AEW) August 12, 2021AEW शो में WWE दिग्गज ने की एंट्रीदरअसल AEW के शो में इस हफ्ते टोनी शैवोनी और क्यूटी मार्शल अपने साथियों के साथ रिंग में आए। काफी लंबे प्रोमो के बाद मार्शल ने टोनी के बेट पर हमला किया। पॉल वाइट (बिग शो) ने इसके बाद अचानक एंट्री की। फैंस भी काफी खुश नजर आए। बिग शो के आने के बाद मार्शल और उनके साथी रिंग के बाहर चले गए थे। मार्शल ने चतुराई दिखाते हुए आरोन सोलो को धक्का दे दिया था। इसके बाद बिग शो ने उनके ऊपर चोकस्लैम लगा दिया।अब ये बात तय लग रही है कि जल्द ही बिग शो का AEW रिंग में डेब्यू देखने को मिलेगा। मार्शल के साथ उनके मैच का जल्द ऐलान हो सकता है। मार्च 2021 में बिग शो ने AEW में डेब्यू किया था। इसके बाद कई बार बिग शो कह चुके हैं कि वो रिंग में वापसी करेंगे। करीब एक साल हो गया एक्शन में बिग शो नजर नहीं आए। उनका अंतिम मैच Raw में रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। अगर बिग शो रिंग में आएंगे तो ये फिर उनका फाइनल रन होगा। मार्शल और बिग शो के बीच मैच अच्छा नहीं होगा लेकिन ये दोनों दिग्गज इसे काफी अच्छा बना सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि बिग शो आगे से सभी एपिसोड में नजर आएंगे। बिग शो के हर बार शो में आने से AEW को काफी फायदा होगा। बिग शो की एंट्री की वजह से इस बार जरूर व्यूअरशिप बढ़ी होगी।