रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस से हारने के बाद जिस तरीके से अंडरटेकर ने ग्लब्स, कोट, और टोपी रिंग के बीच में रखे उसके बाद फैंस के दिमाग में कई सवाल खड़े हो गए। कई फैैंस का मानना है कि टेकर फिर से रैसलिंग के दुनिया में वापस आएंगे। बुक मेकर्स के पास लोगों ने अभी भी अंडरटेकर की वापसी पर कई बेट लगाई है।
रिंग साइड के अनुसार ऐसा ही कुछ नजारा रॉयल रंबल में देखने को मिला था। रॉयल रंबल में भी अंडरटेकर के लिए लोगों ने काफी बेट लगाई थी। रॉयल रंबल में भी 20/1 का भाव टेकर की वापसी पर लगाया गया था।
रैसलमेनिया 32 में शेन मैकमैहन को हरान के बाद कई अफवाहें सामने आई थी कि अंडरटेकर अब रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन कई लोगों का मानना है कि विंस मैकमैहन ने टेकर को एक बार और रॉयल रंबल, रैसलमेनिया में हिस्सा लेने को कहा।
रैसलमेनिया 26 में शॉन माइकल्स के साथ अंडरटेकर का खतरनाक मैच और शानदार रहा था। लेकिन अब टेकर 52 साल के हो गए है। रोमन रेंस के साथ मुकाबले में ये देखने को मिला था। रेंस ने उनके मूव से किक आऊट कर लिया था। यहीं वजह थी कि इसके बाद टेकर रोमन के खिलाफ अपना मूमेंटम खो चुके थे।
रॉ और स्मैकडाउन में हम अंडरटेकर के फॉर्मल गुडबॉय का नजारा शायद देख सकते हैं। अभी तक हालांकि अंडरटेकर की वापसी के बारे में ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं की गई है, और ना ही हॉल ऑफ फेम के लिए कोई बात सामने आई है।
रैसलमेनिया 34 होने में अभी काफी लंबा वक्त है। रैसलमेनिया अंडरटेकर के बिना फैंस को पसंद नहीं आती है। वो रैसलमेनिया के बेताज बादशाह है। फैंस को अभी भी यकीन है कि वो वापस जरूर आएंगे। ये तो अब वक्त ही बताएगी कि अंडरटेकर रैसलिंग की दुनिया को हमेशा अलविदा कह देंगे या फिर एक फिर वापस रिंग में आकर अपना जलवा दिखाएंगे।
Published 04 Apr 2017, 13:26 IST