सैथ रॉलिन्स पर हमला करने वाला इंसान गिरफ़्तार हुआ

WWE इस बात को काफी बार साफ कर चुकी है की ये एक एंटरटेनमेंट शो है, और यहाँ सभी टैलंट स्क्रिप्ट के अनुसार ही चलते हैं। लेकिन बार-बार ये बोलने के बाद भी कई लोग इसे काफी गंभीरता से ले लेते हैं। कल हमने आपको बताया था की एक शक्स सैथ रॉलिन्स के प्रोमो के दौरान रिंग के पास आ गया था, फिर उसके बाद सिक्योरिटी ने उसे रोका और उससे पूछताछ की। अब पता चल रहा है की इस इंसान को गिरफ़्तार कर लिया गया है। TMZ के अनुसार इस इंसान का नाम एडवर्ड फ़ैरेरो है, और इसकी उम्र 33 साल है। पुलिस ने इस पर शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाने और किसी और की संपत्ति में घुसने के चार्ज लगाए हैं। जिसके लिए ये इंसान काफी दिनों तक जेल में रह सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है की इसी दौरान एडवर्ड ने एक गार्ड को काट भी लिया था। मेडिकल चैकअप के बाद पता चला है की गार्ड बिल्कुल सही है। लेकिन इस घटना से पता चलता है की अब भी कुछ लोग स्टोरी को काफी सिरियसली ले लेते हैं। पिछले कुछ दिनों में स्टार्स पर हमलों की घटना काफी बढ़ गई है, और WWE ने इसको लेकर काफी सख़्त नियम बनाए हैं। अब देखते हैं की इस घटना के बाद इस शक्स का क्या होता है। वैसे ज़्यादातर केस में ये लोग फाइन के बाद छूट जाते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications