Survivor Series में ब्लडलाइन को लीड करने ये WWE दिग्गज करेगा वापसी, बड़ा बयान आया सामने

WWE
WWE दिग्गज को लेकर आया चौंकाने वाला बयान (Photo: WWE.com)

Peter Rosenberg On Possible Return The Rock: WWE WrestleMania 40 के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू ने ग्रुप ज्वाइन किया। सिकोआ ने खुद को ब्लडलाइन का नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। WWE एनालिस्ट पीटर रोसेनबर्ग ने अब जो बयान दिया है उसे पढ़कर आप चौंक सकते हैं। उनका कहना है कि Survivor Series 2024 में ग्रुप को लीड करने के लिए द रॉक की वापसी हो सकती है।

द रॉक इस साल की शुरूआत में रोमन रेंस के नेतृत्व में ब्लडलाइन में शामिल हुए थे। WrestleMania 40 में रोमन और रॉक का जलवा देखने को मिला था। हालांकि, रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे। मेनिया के बाद Raw के पहले एपिसोड में अंतिम बार द ग्रेट वन नज़र आए थे। तब से उनकी वापसी नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वो बहुत जल्द द अमेरिकन नाईटमेयर के लिए वापसी करेंगे।

Cheap Heat पॉडकास्ट में पीटर रोसेनबर्ग ने Survivor Series 2024 में नई ब्लडलाइन और ऑरिजिनल ब्लडलाइन के बीच एक वॉरगेम्स मैच की संभावना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ये काफी मजेदार होगा अगर रोमन के खिलाफ सोलो के ग्रुप को लीड करने के लिए द रॉक वापसी कर लें। रोसेनबर्ग ने कहा,

ये संभावित रूप से अच्छा समय हो सकता है। Survivor Series: WarGames में बहुत कुछ हो सकता है। क्या ये संभव है कि नई ब्लडलाइन को द रॉक लीड कर रहे हों? द रॉक, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ vs रोमन रेंस, कोडी रोड्स, जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन। ये बहुत मजेदार होगा। यहां से फिर रोमन और रॉक की कहानी भी आगे बढ़ सकती है। दोनों के बीच ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है।

youtube-cover

WWE Bad Blood 2024 में होगा खतरनाक मुकाबला

अगले महीने WWE Bad Blood में बहुत बड़ा टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। इस मुकाबले में भी कुछ ना कुछ बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। रोमन और कोडी पहली बार साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। जबकि पांच महीने पहले दोनों कट्टर दुश्मन हुआ करते थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now