WWE से दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) चले गए। मेंस रंबल मैच में हुए बवाल के बाद उन्होंने ये फैसला लिया था। कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ गई। WWE द्वारा उनके लिए बनाए गए प्लान भी रद्द कर दिए गए है। WWE से जाने के बाद पहली बार शेन मैकमैहन अब नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।WWE Royal Rumble में शेन मैकमैहन ने की थी वापसीदरअसल इस बार मेंस रंबल मैच के प्रोड्यूसर शेन मैकमैहन थे। शेन मैकमैहन चाहते थे कि सभी चीजें उनके हिसाब से हो। इस बात से बैकस्टेज बहुत गहमागहमी हुई थी। लैसनर के साथ भी शेन मैकमैहन की कहासुनी हो गई थी। क्रिएटिव टीम भी शेन मैकमैहन की बुकिंग से खुश नहीं थी। इस बवाल के बाद खुद शेन WWE से चले गए थे। रिपोर्ट् में ये भी कहा गया है कि विंस मैकमैहन ने ये फैसला लिया था।हाल ही में शॉर्क रग्बी के मालिक मार्को मसोटी ने एक खास ट्वीट किया। इसमें दिख रहा है कि शेन मैकमैहन अभी भी कंपनी के नाम पर काम कर रहे हैं। मसोटी और शेन मैकमैहन इसमें काफी खुश लग रहे हैं। ट्वीट के जरिए पता चला है कि शॉर्क रग्बी और WWE के बीच पार्टनरशिप हुई हैं और ये काम शेन मैकमैहन ने किया है।Marco Masotti@MarcoMasotti_So grateful for a night out with brothers Shane McMahon (son of WWE Vince) and Doug Cifu (co-owner of Florida Panthers). Excited for a partnership between WWE and rugby. ⁦@WWE⁩ ⁦@SharksRugby⁩ ⁦@FlaPanthersBlog⁩ ⁦@Dougielarge⁩ ⁦@shanemcmahon⁩ ⁦11:46 AM · Feb 9, 202231056So grateful for a night out with brothers Shane McMahon (son of WWE Vince) and Doug Cifu (co-owner of Florida Panthers). Excited for a partnership between WWE and rugby. ⁦@WWE⁩ ⁦@SharksRugby⁩ ⁦@FlaPanthersBlog⁩ ⁦@Dougielarge⁩ ⁦@shanemcmahon⁩ ⁦ https://t.co/WyV2qLDlmbइस ट्वीट से अब फैंस भ्रमित हो गए है। सभी ये सोच रहे हैं कि WWE से शेन मैकमैहन चले गए या नहीं। इस ट्वीट से पता चल रहा है कि शेन मैकमैहन अभी भी WWE में काम कर रहे हैं। अभी तक पूरी तरह कोई भी बात क्लियर नहीं हुई है। फैंस भी अब असमंजस में पड़ गए है। शेन मैकमैहन ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।डेव मैल्टजर ने हाल ही में कहा कि शेन मैकमैहन के लिए बनाए गए प्लान WWE ने रद्द कर दिए। इसका मतलब है कि शेन अब लंबे समय तक नजर नहीं आएंगे। WWE ने भी इस बारे में कोई कंफर्म अपडेट नहीं दिया है। अब देखना होगा कि पूरी बात कब क्लियर होगी।