WWE में भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) इस समय वीर नाम से काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वो एक्टिव रहते हैं। भारत में जो भी चीजें होती है उस पर रिंकू की नजरें लगातार रहती है। सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस तक अपना संदेश पहुंचाते रहते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर फैंस जरूर खुश हो गए होंगे। रिंकू ने शानदार पोस्ट डालकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।Rinku Rajput 🇮🇳@veer_rajput"आत्मनिर्भर भारत " की संकल्पना देने वाले सम्पूर्ण विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करे और सदा स्वस्थ रखे यही विश्वेश्वराय महादेवाय के चरणो मे प्रार्थना करता हूँ। जय हिंद 🇮🇳9:29 AM · Sep 17, 20211019"आत्मनिर्भर भारत " की संकल्पना देने वाले सम्पूर्ण विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करे और सदा स्वस्थ रखे यही विश्वेश्वराय महादेवाय के चरणो मे प्रार्थना करता हूँ। जय हिंद 🇮🇳 https://t.co/6uD4OzMPXgWWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत (वीर) ने ट्विटर पर दिया संदेशदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी 71 साल के हो गए हैं। इस खास अवसर पर पूरा देश उन्हें शुभकानाएं दे रहा है। WWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत ने भी पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री को बधाई दी। रिंकू ने ट्विटर पर पीएम मोदी की तस्वीर पोस्ट की और "आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना देने वाले सम्पूर्ण विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करे और सदा स्वस्थ रखे यही विश्वेश्वराय महादेवाय के चरणो मे प्रार्थना करता हूं।" कैप्शन लिखा। WWE Raw में इस समय जिंदर महल के साथ रिंकू राजपूत काम कर रहे हैं। उनके साथ शैंकी भी है। जिंदर महल, वीर और शैंकी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। वीर और शैंकी ने कुछ समय पहले ही महल के साथ मेन रोस्टर में एंट्री की थी। वीर के ऊपर फैंस की हमेशा नजरें टिकी रहती हैं। वीर अपनी कद-काठी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वीर हमेशा अपने फैंस को प्रेरणादायक संदेश भी देते रहते हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए वो अपनी बात हमेशा रखते हैं। फैंस भी उनके द्वारा डाली गई पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। Raw में लगातार मिल रही हार से भी वीर निराश नहीं है। उन्होंने कहा कि वो बहुत कुछ अभी सीख रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने ट्विटर पर एक खास बात लिखी थी।Rinku Rajput 🇮🇳@veer_rajputपरिणाम की चिंता किये बिना कुछ नया सिखने का प्रयास करना ही सफलता की ओर जाने का मार्ग है। जय हिंद🇮🇳9:21 AM · Sep 16, 202139144परिणाम की चिंता किये बिना कुछ नया सिखने का प्रयास करना ही सफलता की ओर जाने का मार्ग है। जय हिंद🇮🇳 https://t.co/pmCncxlU2y