WrestleMania में चैंपियनशिप मैच के दौरान फैंस ने पुलिस से की बदसलूकी, भुगतना पड़ा खामियाजा

रैसलमेनिया 34 में एक घटना के बारे में रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो ने एक रिपोर्ट दी है। इसमें ये बताया गया है कि WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान पुलिस ने कुछ फैंस को पकड़ा है। एजे स्टाइल्स और नाकामुरा के मैच के दौरान कुछ फैंंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ने की कोशिश की और वो पुलिस से उलझने लगे। कुछ फैंस आपस में भी लड़ने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप इस मामले में किया और कुछ लोगों को पकड़ कर ले गई। WWE ने रैसलमेनिया 34 में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रैसलमेनिया एक बहुत बड़ा इवेंंट होता है। करीब 70 हजार से ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचे थे। मसर्डीज बेंज सुपरडोम में इसका आयोजन हुुआ था। एरीना को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया था तांकि किसी तरह की कोई दिक्कत यहां ना हो। लोकल पुलिस के सारे नियम यहां पर लगाए गए थे। ऑफिशियल तौर पर इनका एलान किया गया था। WWE चैंपियनशिप के लिए नाकामुरा और एजे स्टाइल्स के मैच हुआ था। इस मैच के दौरान फैंस कई तरह के चैंट्स लगा रहे थे। ब्रॉयन अल्वारेज ने इस बात का खुलासा किया कि कई फैंस मैच के दौरान खड़े हो गए थे। और गलत काम कर रहे थे। सिक्योरिटी वालो ने उऩ्हें बैठने के लिए कहा। लेकिन फैंस ने उनकी बात नहीं मानी और सिक्योरिटी से भी आपस में भिड गए। जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद भी फैंस शांत नहीं हुए। मजबूरन पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा था। कुछ फैंस की वजह से अन्य लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने पहले इन्हें ये सब गलत हरकतें ना करने की बात कहीं लेकिन उन्होंने पुलिस के साथ ही बदसलूकी करना शुरू कर दिया। जिसका खामियाजा उऩ्हें भुगतना पड़ा। और पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई। WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने अपनी चैंपियनशिप नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड कर ली। नाकामुरा को काफी बू का सामना यहां करना पड़ा था। क्योंकि मैच के अंत में लो ब्लो पर नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स की मार दी। और हील टर्न ले लिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications