भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। डीएनए ऑफटर एचआसएस की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट खली की आने वाली बायोपिक पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह किरदार निभाएंगे। यानि की धोनी के बाद अब सुशांत खली के रूप में नजर आएंगे। एक बहुत बड़े फिल्म स्टूडियो ने खली की बायोपिक बनाने के राइट लिए है। और उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बायोपिक में पूर्व हैवीवेट चैंपियन का किरदार सुशांत सिंह करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस अनटोल्ड स्टोरी में खली के करियर के उतार चढ़ाव के बारे में पूरा दिखाया जाएगा। पंजाब पुलिस में ऑफिसर बनने के बाद कैसे खली ने WWE में अपना नाम कमाया ये काफी गहराई से इस बायोपिक में दिखाया जाएगा। द ग्रेट खली का रियल नाम दिलीप सिंह राना है। भारत की तरह से वो सबसे सफल प्रोफेशनल रैसलर रहे हैं। 7 फुट से ज्यादा लंबे इस सुपरस्टार ने इससे पहले भी कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। वैसे सुशांत सिंह इस किरदार को निभाएंगे, इसमें चौंकने वाली बात नहीं है क्योंकि इससे पहले वो एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके है। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में सुशांत ने काफी शानदार काम किया था। फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। सुशांत सिंह का बॉलीवुड में अभी तक करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने काफी अच्छी-अच्छी फिल्मों में काम किया है। तो अगर वो खली का किरदार निभाएंगे तो ये कहना बड़ी बात नहीं है कि फिल्म भी हिट हो जाएगी। हालांकि इस मूवी को बनाने का काम से शुरू किया जाएगा इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। और इसकी ऑफिशियल घोषणा भी नहीं की गई है। लेकिन जब भी होगी इसकी जानकारी सभी को मिल जाएगी। फैंस को उम्मीद है कि सुशांत सिंह इस बार भी अपना रोल काफी अच्छे से निभाएंगे।