अंडरटेकर की WWE में वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई

ये एसूत्क्रिरसमस के दिन एक शानदार खबर सामने आई है। रैसलिंग न्यूज सूत्रों ने ये कहा है कि अंडरटेकर WWE में रैसलिंग करने एक बार फिर उतरेंगे। एक मैच में फाइट करने जरूर वो रिंग में नजर आएंगे। रॉ की 25वीं सालगिरह पर वैसे अंडरटेकर आएंगे। और सिर्फ हैलो कहने यहां आएंगे। अब फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा कि वो आकर क्या करेंगे। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ अंडरटेकर को हार का सामना करना पड़ा था। कई लोगों का मानना है कि ये अंडरटेकर का अंतिम मैच था। क्योंकि रिंग में अंडरटेकर ने अपना कोट और टोपी रख दी थी। इसके बाद से लगातार कई अफवाहें और उम्मीदें अंडरटेकर को लेकर चल रही है। जेबीएल भी एक इंटरव्यू में कह चुके है कि अंडरटेकर का ये अंतिम नहीं था, वो वापसी करेंगे। अंडरटेकर की हाल ही में हिप सर्जरी हुई है। इसलिए भी ये कहा जा रहा है कि वो कंपनी के लिए एक और अंतिम मैच रिंग में लड़ेंगे। 25 वीं सालगिरह में वो जब रॉ में आएंगे तो यहां कुछ नया देखने को मिल सकते है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एनाउंसर्स ने अभी तक माइक में ये नहीं कहा कि अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया हैं। अभी फैंस को रॉ की 25वीं सालगिरह का इंतजार हैं। अब देखना होगा कि अंडरटेकर यहां पर किस रूप में नजर आते है। क्या वो यहां आकर रोमन रेंस से अपना बदला लेंगे? एक बात और भी है रैसलमेनिया 30 में जब लैसनर के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था तो उसी साल वो वापस आ गए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications