WWE द्वारा कविता देवी को साइन करने की वजह का खुलासा

कविता देवी ने पिछले साल हुए 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में लड़कर इतिहास रचा था। वो WWE रिंग में उतरने वालीं पहली भारतीय महिला रैसलर बनीं। उनके काम को देखते हुए WWE ने कविता देवी को साइन कर लिया और अब वो आधिकारिक तौर पर WWE का हिस्सा हैं। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के मुताबिक, कंपनी द्वारा कविता देवी को इसलिए साइन किया है क्योंकि उनकी भारत में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई है। WWE द्वारा यूट्यूब चैनल पर 'मे यंग क्लासिक' में हुए कविता देवी के मैच की वीडियो को दूसरे वीडियो के मुकाबले काफी ज्यादा व्यूज़ मिले थे। खबर लिखे जाने तक उनकी वीडियो को 1 करोड़ 62 लाख 82 हजार 300 से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

youtube-cover


आपको बता दें कि कविता देवी का सामना 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के पहले राउंड में न्यूजीलैंड की डकोटा काई के साथ हुआ था। भले ही कविता देवी इस मैच को हार गईं, लेकिन उनकी ये वीडियो भारत में जबरदस्त हिट साबित हुई और वीडियो को करीब 16 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए, जोकि बहुत हैरानी वाली बात है। किसी भी वीडियो पर इतने व्यूज़ तो किसी बड़े सुपरस्टार को भी नहीं मिल पाते, जितने कविता देवी की वीडियो को मिले। कविता देवी द ग्रेट खली की स्टूडेंट हैं। वो साल 2016 में द ग्रेट खली की रैसलिंग प्रमोशन कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। प्रो रैसलिंग में आने से पहले कविता वेट लिफ्टिंग में थीं। साल 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पिछले साल उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल किया था।