WrestleMania में ब्रॉक लैसनर के हाथों रोमन रेंस के हारने का संभावित कारण सामने आया

Ankit

रैसलमेनिया 34 पर WWE यूनिवर्स को तब झटका लगा जब लैसनर ने लहूलुहान करते हुए रोमन रेंस को हरा दिया। क्योंकि इससे पहले बताया जा रहा था कि रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीत जाएंगे और लैसनर UFC का हाथ थाम लेंगे। हालांकि फैंस ने लैसनर की जीत पर गुस्सा निकाला। अब केजसाइड शीट्स के मुताबिक लैसनर कुछ वक्त तक WWE में रहेंगे जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। इसके अलवा बॉबी लैश्ले के कंपनी में फ्यूचर में वापसी करने के तगड़े चांस हैं। इससे पहले ये अफवाहें थी कि लैसनर का ये WWE में आखिरी मैच होगा और हार के साथ उन्हें अलविदा कहना पड़ेगा लेकिन WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है। जिसका जीता जागता नजारा रैसलमेनिया का मेन इवेंट है। लैसनर और लैश्ले की फिउड की खबरें काफी समय से चल रही है। लैश्ले अब किसी रैसलिंग कंपनी का हिस्सा नहीं तो वो जल्द WWE में लौट सकते हैं। लैश्ले और लैसनर दोनों ही MMA के बैकग्राउंड से नाता रखते है जिसके कारण कंपनी भी इन दोनों को रिंग में एक साथ देखना चाहती है।रेंस के ऊपर शानदार जीत के बाद इसके चांस ज्यादा बढ़ गए है। दूसरी ओर UFC के प्रेसिडेंट डैना व्हाइट ने भी लैसनर पर बयान दिया है। आपको बता दे कि लैसनर और व्हाइट इससे पहले एक साथ UFC की शर्ट में दिख चुके हैं। जिसके बाद से लैसनर की UFC में जाने की चर्चा तेज हो गई थी। डैना व्हाइट ने कहा है कि " ऐसा नहीं है कि लैसनर अभी UFC में लड़ने लग जाएंगे। उनसे कॉन्ट्रैक्ट की बात चीत चल रही है। लेकिन अभी हमने उन्हें फाइट के लिए साइन नहीं किया है। जिस कॉन्ट्रैक्ट को वो साइन करने वाले है उसमें फाइट शामिल है। उन्हें एक बार USADA पूल से गुजरना होगा" फिलहाल, रैसलमेनिया में लैसनर ने रोमन रेंस को हरा दिया और अपने जीत के रथ को आगे बढ़ाया है। अब देखना होगा कि लैसनर WWE में लैश्ले का इंतजार करते है या फिर UFC के साथ डील पक्की होने के बाद अलविदा बोल देते हैं।

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications