रैसलमेनिया 34 में शार्लेट फ्लेयर ने स्मैकडाउन चैंपियनशिप असुका के खिलाफ डिफेंड कर सभी को चौंका दिया। और असुका की ना हारने वाली स्ट्रीक भी तोड़ दी। इन दोनों के बीच काफी शानदार मैच हुआ था। शार्लेट फ्लेयर ने टैप आउट असुका को करने के लिए मजबूर कर दिया था। रैसलमेनिया के दो दिन बाद स्मैकडाउन लाइव में शार्लेट फ्लेयर पर बिली के और पेटन रोयसे ने अटैक कर दिया। इन दोनों ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। दोनों ने मिलकर शार्लेट फ्लेयर को बुरी तरह पीटा। Is it truly out with the old... and in with the ICONIC? @WWEPeytonRoyce @BillieKayWWE #SDLive pic.twitter.com/g5Am87Jl8E — WWE Universe (@WWEUniverse) April 11, 2018 इन दोनों द्वारा शार्लेट फ्येलर पर अटैक का फायदा इस बार पूरी तरह कार्मेला ने उठाया। कार्मेला ने आकर सुपरकिक शार्लेट फ्लेयर का मारी और अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट सफलता पूर्वक कैश इन करा लिया। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को हरा दिया। अब वो स्मैकडाउन की नई विमेंस चैंपियन बन गई है। अब इसके बाद पूरी तरह असमंजस का माहौल शुरू हो गया है। क्यों WWE ने शार्लेट फ्लेयर के चैंपिनय बने रहने की स्ट्रीक को खत्म किया। आखिर रैसलमेनिया के दो दिन बाद ही ऐसा क्यों किया गया? कार्मेला के खिलाफ ही ऐसा क्यों किया गया, जबकि वो पिछले एक महीने से कुछ खास नहीं कर पा रही थी? MELLA IS MONEY!@CarmellaWWE has cashed in her #MITB contract to become #SDLive #WomensChampion! pic.twitter.com/FDMcIj0olY — WWE (@WWE) April 11, 2018 लेकिन क्या ये असली प्लान है? कई रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि रैसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रोंडा राउजी के साथ होगा। और इसकी शुरूआत अभी से शुरू कर दी गई है। अगले हफ्ते सुपरस्टार्स शेकअप होगा। दोनों ब्रांड के सुपरस्टार्स इधर उधर होंगे। शार्लेट फ्लेयर ने अपना टाइटल गंवा दिया है ,इसका मतलब वो मंडे नाइट रॉ में आ सकती है। Report: Charlotte Is Being Is Being Highly Considered To Be Placed On #RAW During The Next Draft/SuperStar Shake-Up Taking Place Shortly After WrestleMania pic.twitter.com/zD9ONwtV1y — SW (@SliceWrestling) February 15, 2018 अगर शार्लेट फ्लेयर रॉ में आ जाती है तो फिर रोंडा और असुका भी इसी ब्रांड में है। अफवाहेें ये भी है कि ये भी पहली बार रैसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में हिस्सा लेंगी। WWE अब तीनों को रैलसलमेनिया 35 के मेन इवेंट के लिए बिल्ड कर रहा है। अभी इसकी पूरी तरह कोई जानकारी नहीं है। अगले हफ्ते रॉ और स्मैक़डाउन का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ही पता चलेगी की असल बात क्या हैं?