इस हफ्ते का स्मैकडाउन काफी शानदार तरीके से खत्म हुआ। केविन ओवंस ने WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन को बुरी तरह पीटा। ओवंस ने इसकी शुरूआत विंस को सिर से टक्कर मार कर की। जिसके बाद विंस के सिर से बुरी तरह खून निकल गया। इसके अलावा एक जबरदस्त किक और और टॉप रोप से फ्राग स्पलैश विंस को मार दिया। मियामी हेराल्ड के स्कॉट फिशमैन ने एक शानदार ट्वीट किया है। जिसमें ये दर्शाया गया है की कैसे विंस मैकमैहन के लिए केविन ओवंस की वैल्यू बन गई है। Kevin Owens beating up Vince McMahon and busting him open. Shocking. Vince doesn't do that for many. Must think highly of him. #WWE #SDLive — Scott Fishman (@smFISHMAN) September 13, 2017 साल 1997 में विंस ने ये निर्णय किया था कि वो स्टोन कोल्ड के साथ प्रसिद्ध लड़ाई हुई थी। यहां से हील टर्न का असली मतलब सामने आया था। पहली बार स्टोन कोल्ड ने यहां पर विंस मैकमैहन को मारा था। विंस ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा जबकि इसका स्वागत किया। अगर विंस मैकमैहन की पुरानी फाइट को देखा जाए तो फिजिकली वो हर जगह मौजूद रहे है। आस्टिन, शॉन माइकल्स, ब्रेट हर्ट, हल्क होगन जैसे इसमें बड़े सुपरस्टार शामिल है, जिन्होंने विंस के साथ रिंग के अंदर फाइट में काम किया है। फिशमैन ने जो ट्वीट किया है उसका ये मतलब है की विंस मैकमैहन असल में जो चाहते थे वो ही उन्होंने WWE में किया। विंस ने खुद केविन ओवंस को मारने के लिए ऑफर दिया था। जब वो खुद नीचे गिर गए थे उसके बाद उन्होंने खुद केविन को ये ऑफर दिया। विंस दोबारा खुद उनके पास गए थे। ओवंस ने हर मूव में विंस को बचाया लेकिन जो सिर से उन्हें मारा वो कुछ अलग सा था। शायद वो इस स्टोरीलाइन में नहीं था। अब इस बात की पूरी उम्मीद है की शेन मैकमैहन अगले स्मैकडाउन लाइव में ओवंस के साथ जरूर बात करते हुए नजर आएंगे। और पिता पर किए गए अटैक का बदला वो जरूर लेंगे। 8 अक्टूबर को हैल इन ए सैल में इन दोनों का मैच होगा।