WWE मेन रोस्टर में जल्द ही 2 फेमस Superstars की होगी धमाकेदार एंट्री, मौजूदा रिपोर्ट में आई बड़ी खबर?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Cameron Grimes: WWE NXT में कुछ सुपरस्टार्स हैं जिनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है। पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन कैमरन ग्रिम्स (Cameron Grimes) भी मेन रोस्टर में जाने के लिए फिट नज़र आ रहे हैं। उनके अलावा वॉन वैगनर (Von Wagner) का नाम भी शामिल है।

Ad

WWE NXT सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक कैमरन ग्रिम्स के बारे में इस समय सोचा जा रहा है। इसके अलावा WWE में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने भी कहा है कि ग्रिम्स मेन रोस्टर में जाने के लिए फिट है।

पिछले पांच साल से ग्रिम्स कंपनी में काम कर रहे हैं। इस समय शेन हेल्म्स Raw और SmackDown में प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं और वो ग्रिम्स को बहुत अच्छे से जानते हैं। इस वजह से भी मेन रोस्टर में उनकी एंट्री सकती है। रिपोर्ट में वॉन वैगनर का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि उन्हें भी जल्दी ही मेन रोस्टर में बुलाया जा सकता है। कंपनी भी उनका मेन इवेंट में काम देख चुकी है।

Ad

कैमरन ग्रिम्स और वॉन वैगनर ने अभी तक NXT में अच्छा काम किया। 29 साल के ग्रिम्स ने अपने गिमिक से हमेशा सभी को प्रभावित किया। कुछ समय पहले उन्होंने खुद कहा था कि वो मेन रोस्टर में जाकर WWE चैंपियनशिप हासिल करना चाहते हैं। वैगनर ने भी पिछले साल सितंबर में NXT टीवी पर डेब्यू किया था। वैगनर ने बहुत कम समय में अपना अच्छा नाम बना लिया। ट्रिपल एच भी इन दोनों का काम देख चुके हैं। ट्रिपल एच के राज में कुछ NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में अच्छा पुश मिल रहा है।

अब देखना होगा कि कंपनी ने ग्रिम्स और वैगनर के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। अगले साल इन दोनों की मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है। WrestleMania 39 के बाद दोनों मेन रोस्टर में नज़र आ सकते हैं। ट्रिपल एच ने जरूर इन दोनों के लिए प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications