WWE WrestleMania 38 के टिकटों की बिक्री में कमी आने का असली कारण सामने आया

WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 को होने में अभी काफी लंबा समय है। WWE ने अभी से इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। टिकट सेल्स का ऐलान कुछ समय पहले कर दिया गया है। टिकट सेल्स के मामले में इस बार WWE को तगड़ा झटका अभी तक लगा है। प्लान के मुताबिक अभी तक टिकटों की सेल नहीं हुई है। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस चीज़ का कारण बताया।

Ad

WWE WrestleMania 38 के टिकटों की बिक्री में आई गिरावट

AT&T स्टेडियम में WrestleMania 38 का आयोजन होगा। छह साल बाद WWE की इस स्टेडियम में वापसी होगी। इस स्टेडियम की फैंस क्षमता काफी ज्यादा है। इस वजह से भी WWE ने WrestleMania 38 का आयोजन यहां कराने का फैसला लिया।

WrestleMania 32 में WWE ने करीब 100,000 टिकट सेल किए थे। सूत्रों के मुताबिक ये आंकड़ा इससे ज्यादा ही गया था। कंपनी 2016 के इस आंकड़े से ज्यादा जाना चाहती है। मैल्टजर ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक अभी तक टिकटों की सेल नहीं हुई है। मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस बार WWE ने टिकटों की प्राइस ज्यादा रखी है और इस वजह से भी लोग खरीद नहीं रहे हैं।

WrestleMania 32 में भी टिकटों की सेल जल्दी नहीं हुई थी। WrestleMania से एक महीने पहले ही टिकटों की बिक्री में अचानक बढ़ोत्तरी हुई थी। शायद इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। अगर अंतिम समय तक टिकटों की बिक्री अच्छी नहीं हुई तो फिर प्लान में बदलाव करना पड़ेगा। WWE को टिकटों के दाम कम करने पड़ेंगे। खैर अभी बहुत लंबा समय WrestleMania के लिए बचा हुआ है तो उम्मीद के मुताबिक आंकड़ा जा सकता है।

WWE का WrestleMania बहुत बड़ा पीपीवी होता है। पूरे साल फैंस इस पीपीवी का इंतजार करते हैं। WWE भी इस पीपीवी को सफल बनाने की पूरी कोशिश करता है। कुछ महीने पहले से इसकी तैैयारी शुरू हो जाती है। WrestleMania 38 की टिकटों की बिक्री में कब उछाल आएगा ये देखने वाली बात होगी। WWE का प्लान अभी सही नहीं जा रहा है। अगर प्लान में जल्द कुछ बदलाव किया गया तो फायदा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications