ब्रॉक लैसनर के WWE छोड़ने के बाद पॉल हेमन क्या करेंगे ?

हम आपको कई बार बता चुके हैं कि ब्रॉक लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया 34 के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू नहीं करेंगे और वो WWE छोड़कर चले जाएंगे। लैसनर का WWE से जाना ज्यादा बड़ी बात नहीं है, लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उनके जाने के बाद पॉल हेमन का क्या होगा, WWE में उनका क्या रोल होगा? रैसलिंग ऑब्जर्वर ने पॉल हेमन के भविष्य को लेकर कुछ जानकारियां मुहैया करवाई हैं। 2012 में ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद से उनकी कामयाबी के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा है। फैंस को पॉल हेमन और द बीस्ट की जोड़ी बहुत रास आई है। पॉल हेमन जहां अपने शानदार प्रोमो से विरोधी के होसले पस्त कर देते हैं, तो वहीं बची-कुची कसर लैसनर पिटाई करके निकाल देते हैं। ऐसे में अगर लैसनर के जाने के बाद पॉल हेमन भी WWE छोड़कर चले गए तो फैंस के लिए काफी बुरी खबर होगी। ब्रॉक लैसनर के कंपनी छोड़कर जाने की स्थिति में पॉल हेमन के रोल की जानकारी देते हुए रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने बताया, "अगर लैसनर कंपनी छोड़कर चले जाते हैं, तो पॉल हेमन का क्या होगा। इसका सीधा और सरल जवाब है कि उनकी और रोंडा राउज़ी की जोड़ी बना दी जाए। पॉल हेमन, रोंडा राउज़ी के मैनेजर बनकर उनके किरदार को जान प्रदान कर सकते हैं, लेकिन ये WWE के प्लान में सटीक नहीं बैठता।" इसके अलावा रैसलिंग ऑब्जर्वर ने एक और विकल्प के बारे में जानकारी दी है। रैसलिंग ऑब्जर्वर ने कहा, "पॉल हेमन को हील रोमन रेंस का मैनेजर बनाना एक बेहद ही कारगर और शानदार आइडिया है। लेकिन इस बात के होने की उम्मीद ना के बराबर है।" ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उनको रोमन रेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा और उसके बाद वो कंपनी छोड़कर चले जाएंगे। हालांकि मजेदार बात ये है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट क्लोज़ के मुताबिक, अगर वो चाहें तो कॉन्ट्रैक्ट को अगस्त महीने तक बढ़ा सकते हैं। अब देखना होगा कि द बीस्ट क्या फैसला लेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications