WWE में Roman Reigns की जल्द होगी बादशाहत खत्म, बड़े टाइटल पर खतरा मंडराया?

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर इतिहास रचा था
WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर इतिहास रचा था

WWE WrestleMania 38 में कुछ दिन पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराया था। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच हुआ था। रोमन रेंस अब WWE के नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन गए हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही रोमन रेंस अपना टाइटल भी हार सकते हैं। इस बारे में विस्तार से हम आपको बताएंगे। हालांकि ये खबर सुनकर जरूर रोमन रेंस के फैंस को झटका लगेगा।

Ad

WWE ने रोमन रेंस के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा?

BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। खबर के अनुसार रोमन रेंस इस साल के अंत तक WWE चैंपियन और यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे। रोमन रेंस अभी -150 के साथ फेवरेट बने हुए है। हालांकि साल के अंत तक वो +110 में जा रहे हैं। यानी की इस साल के अंत में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है।

रोमन रेंस के पास इस समय कंपनी के दोनों टॉप टाइटल हैं। इसे यूनिफाइड चैंपियनशिप का नाम दिया गया है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट में अभी भी इन दोनों चैंपियनशिप्स को अलग रखा गया है। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 575 दिन से ज्यादा का समय हो गया। शायद उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप इस साल के अंत तक जरूर रहेगी। कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप में कुछ बदलाव किया जा सकता है।

रोमन रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नजर आए थे। रोमन रेंस ने यहां पर बड़ा ऐलान किया था। रोमन रेंस ने कहा था कि वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अपने अगले कदम के बारे में खुलासा करेंगे। इस एपिसोड पर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। फैंस के मन में इस समय बहुत सवाल है। रोमन रेंस WWE चैंपियनशिप छोड़ भी सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर ये बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। यूनिवर्सल चैंपियनशिप शायद इस समय रोमन रेंस नहीं छोड़ेंगे। अब देखना होगा कि कंपनी ने रोमन रेंस के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications