WrestleMania के बाद Smackdown में होने वाले मैचों का हुआ खुलासा

रैसलमेनिया के बाद होने वाले स्मैकडाउन लाइव के मैचों की घोषणा पहले ही कर दी गई है। फैंस अभी रैसलमेनिया का इंतजार कर रहे है। इस इवेंट में कई बड़े मुकाबले होंगे। रैसलमेनिया के बाद कई नई चीजें सामने आएंगी और कई नए फ्यूड भी देखने को मिलेंगे। फैंस के लिए ये पल काफी मजेदार है। वैसे भी रैसलिंग में बदलाव करना हमेशा अच्छी बात मानी जाती है। WWE के किसो भी शो से पहले उसकी जगह की घोषणा कर दी जाती है। कई जगह फैंस को सरप्राइज भी मिलते है। अभी तक कुछ मैच स्मैकडाउन के लिए एडवर्टाइज किए जा रहे है। एजे स्टाइल्स Vs ल्यूक हार्पर Vs ब्रे वायट डीन एंब्रोज Vs बैरन कॉर्बिन एलेक्सा ब्लिस VS बैकी लिंच द उसोज Vs रायनो, हीथ स्लेटर डॉल्फ जिगलर Vs अपोलो क्रूज नटालिया, मिकी जेम्स Vs निकी बैला, टमिना स्नूका वैसे देखा जाए तो इस लिस्ट में कई और सुपरस्टार का नाम शामिल नहीं है। सबसे पहले जॉन सीना इसमें नहीं है और फिर रैंडी ऑर्टन का नाम भी यहां पर नहीं है। ये चीजें काफी मजेदार और देखने वाली होंगी। सबसे बड़ी बात ये है कि कई फ्यूड यहां बदल नहीं रहे है। रैसलमेनिया से पहले भी इन्हीं के बीच फाइट थी। और रैसलमेनिया के बाद भी ये ही लगभग नजर आ रहा है। एक बात ये भी सामने आ रही है कि एजे स्टाइल्स जल्द ही स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर स्मैकडाउन को ज्यादा सोचने की जरूरत है क्योंकि एजे स्टाइल्स ने स्मैकडाउन की व्यूवरशिप काफी बढ़ाई है। उन्होंने काफी कम समय में बहुत कुछ यहां पर हासिल किया है। खासतौर पर कंपनी को भी उन्होंने कई बार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर दिखाया है। चैंपियन बनने के बाद हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन रैसलमेनिया में उनका मुकाबला शेन मैकमैहन के साथ होना है। उम्मीद ये जताई जा रही है कि यहां पर एजे स्टाइल्स ही विजेता बनेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications