WWE रिंग में दिग्गज Edge की वापसी की तारीख आई सामने, इस बड़े इवेंट में होगी धमाकेदार एंट्री?

Pankaj
WWE दिग्गज ऐज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज ऐज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Edge: WWE Extreme Rules 2022 के बाद दिग्गज ऐज (Edge) टीवी पर नज़र नहीं आए। उनकी वापसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अगले साल 18 फरवरी को उनकी वापसी हो सकती है।

Ad

दरअसल द जजमेंट डे फैक्शन का निर्माण ऐज ने ही किया था। इसमें मौजूद सदस्य फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने बाद में उनके ऊपर ही अटैक कर दिया था। ऐज ने बाद में वापसी कर बैलर और प्रीस्ट के खिलाफ मैच लड़ा। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी इस फैक्शन को ज्वाइन किया। यहां से चीजें बदल गई।

WWE Extreme Rules 2022 में ऐज का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ था। दोनों के बीच आई क्विट मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में द जजमेंट डे ने ऐज और उनकी पत्नी की हालत खराब कर दी थी। ऐज को हार का सामना करना पड़ा था।

WWE दिग्गज ऐज को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई

Xero News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ऐज अपने होमटाउन कनाडा में वापसी करेंगे। यहां अगले साल Elimination Chamber इवेंट का आयोजन होगा। इस इवेंट में वो वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Ad

WWE का अगला बड़ा इवेंट अगले साल Royal Rumble 2023 होगा। जनवरी में इसका आयोजन होगा। शायद इस शो में ऐज नज़र नहीं आएंगे। ये फैंस के लिए बुरी खबर जरूर होगी। आपको याद होगा साल 2021 का मेंस रंबल मैच ऐज ने ही जीता था। उन्होंने रैंडी ऑर्टन को अंत में एलिमिनेट किया था।

ऐज का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। वो इस समय युवा सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। WWE में वापसी के बाद उनकी राइवलरी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ शानदार रही थी। एजे स्टाइल्स के खिलाफ भी उनकी राइवलरी ने सभी का दिल जीता। बैलर और प्रीस्ट के खिलाफ भी अच्छे मैच उन्होंने लड़े।

अब देखना होगा कि वापसी के बाद ऐज की राइवलरी किसके साथ होगी। फैंस WWE रिंग में उनकी वापसी का इंतजार अब बेसब्री से कर रहे हैं। देखना होगा कि उन्हें लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications