WWE WrestleMania 39 में Bray Wyatt के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Bray Wyatt: WWE Royal Rumble में ब्रे वायट (Bray Wyatt) का मुकाबला एलए नाइट (LA Knight) से होगा। दोनों के बीच पिच ब्लैक मैच होगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में उनके प्रतिद्वंदी को लेकर भी अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

WWE सुपरस्टार Bray Wyatt को लेकर बड़ी खबर

WWE ने ब्रे वायट के लिए WrestleMania 39 में बड़ा प्लान तैयार किया है। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रे वायट का मुकाबला WrestleMania 39 में Uncle Howdy के साथ होगा। ये बहुत बड़ी बात मैल्टज़र ने कही है। यहां से Uncle Howdy के बारे में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

पिछले साल अक्टूबर में हुए Extreme Rules इवेंट में ब्रे वायट ने दोबारा WWE में वापसी की थी। तब से उन्होंने कोई मैच भी नहीं लड़ा। उनकी राइवलरी नाइट के साथ शुरू हुई। वायट के लाइव टीवी पर मैच ना लड़ने से फैंस भी नाराज थे। Uncle Howdy का राज भी अभी तक किसी को नहीं पता। पहले लगा था कि वायट ही कुछ माइंडगेम खेल रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में Uncle Howdy ने वायट के ऊपर ही अटैक कर दिया था।

अब तो Uncle Howdy Raw में भी नज़र आ रहे हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड में एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। यहां Uncle Howdy आए और ब्लेयर का ध्यान भटक गया था। इससे कहीं ना कहीं लग रहा है कि ब्लिस के साथ भी कनेक्शन हैं। आगे जाकर बहुत बड़े सरप्राइज फैंस को मिलेंगे।

वायट का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। जब उनकी दोबारा WWE में वापसी हुई तब फैंस बहुत खुश हो गए थे। पिछले साल बहुत बड़ा सरप्राइज कंपनी ने फैंस को दिया था। वायट और नाइट के मुकाबले में भी मजा आएगा। Uncle Howdy इस मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। अब वो किसका साथ देंगे ये देखने वाली बात होगी। Royal Rumble में जरूर फैंस को कुछ नया इन दोनों के मैच में देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications