WWE NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने डेब्यू किया। WWE ने बहुत बड़ा सरप्राइज इस बार फैंस को दिया। सोलो सिकोआ ने अब ट्विटर के जरिए WWE यूनिवर्स को संदेश दिया है। आपको बता दें द उसोज के छोटे भाई सोलो सिकोआ है।WWE NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में सिकोआ ने किया था जबरदस्त डेब्यू26 अक्टूबर को NXT का Halloween Havoc एपिसोड था। ये एपिसोड बहुत ही धमाकेदार रहा था। सिकोआ ने शानदार अंदाज में डेब्यू करते हुए वॉलर के ऊपर हमला किया था। सिकोआ के डेब्यू को देखकर फैंस खड़े हो गए थे। इसके बाद द उसोज ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सिकोआ अब फैंस की नजरों में आ गए हैं। सिकोआ के डेब्यू के दौरान फैंस ने भी उसो के चैंट्स लगाए। सिकोआ ने कह दिया कि वो अकेेले बहुत बड़ी चीज कर के दिखाएंगे।Solo@WWESoloSikoaEveryone talking about me already since Tuesday. Whether it’s good or bad.That’s why i rock alone.I don’t need anyone.I never did.7:40 AM · Oct 29, 20211469136Everyone talking about me already since Tuesday. Whether it’s good or bad.That’s why i rock alone.I don’t need anyone.I never did.NXT के ब्रांड में सिकोआ ने अब डेब्यू कर लिया है। मेन रोस्टर में भी जल्द उनकी एंट्री हो जाएगी। ब्लू ब्रांड में अभी तक द ब्लडलाइन ने बहुत ही शानदार काम किया है। रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन ने मिलकर ब्लू ब्रांड में राज किया हैं। रोमन रेंस का साथ भी द उसोज ने अभी तक अच्छे से दिया है। द उसोज ने भी ट्विटर पर ब्लड का इमोजी डालकर बहुत बड़े संकेत दे दिए है। इसका मतलब साफ है कि सिकोआ भी जल्द ब्लडलाइन को ज्वाइन करेंगे।NXT में सिकोआ को तगड़ा पुश मिलेगा ये बात तय है। मेन रोस्टर में भी सिकोआ की जल्द एंट्री हो जाएगी। ब्लू ब्रांड में अगर वो आएंगे तो फिर द ब्लडलाइन और भी मजबूत हो जाएगी। WWE ने सिकोआ के लिए बहुत बड़ा प्लान तैयार किया होगा। NXT टाइटल पिक्चर में भी आने वाले समय में सिकोआ नजर आएंगे। अब देखना होगा कि सिकोआ को NXT रन कैसा चलता है। फैंस चाहते हैं कि जल्द ही मेन रोस्टर में भी सिकोआ की एंट्री हो। द उसोज और रोमन रेंस के साथ काम करने से सिकोआ को काफी फायदा होगा।