WWE सुपरस्टार असुका (Asuka) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले साल मनी इन द बैंक (Money in the Bank) इवेंट के बाद से अभी तक WWE टीवी पर असुका नजर नहीं आईं। ऑर्म इंजरी के कारण उन्हें रिंग से बाहर रहना पड़ा। The Mat Men podcast ने कहा है कि असुका अब वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अब पूरी तरह असुका फिट हो गई है।Andrew Zarian@AndrewZarianIts Thursday! Time for another live episode of @Matmenpodcast! @WONF4W 10:30 AM ET! 🟢 Brody King Debut in AEW🟢 Royal Rumble Shaping up🟢 WWE Returns to Saudi Arabia🟢 MLW's Antirust Lawsuit against WWE🟢 Latest News Rumors & Mailbag Questionsyoutu.be/eajmU13j9EU8:19 AM · Jan 13, 2022263Its Thursday! Time for another live episode of @Matmenpodcast! @WONF4W 10:30 AM ET! 🟢 Brody King Debut in AEW🟢 Royal Rumble Shaping up🟢 WWE Returns to Saudi Arabia🟢 MLW's Antirust Lawsuit against WWE🟢 Latest News Rumors & Mailbag Questionsyoutu.be/eajmU13j9EUWWE Royal Rumble 2022 में क्या असुका की वापसी होगी?अगर रिपोर्ट सही है तो फिर असुका के लिए वापसी का ये सबसे बेस्ट टाइम रहेगा। WrestleMania सीजन की शुरूआत हो गई है। असुका की वापसी से विमेंस डिवीजन और भी पक्का हो जाएगा। 29 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। विमेंस रंबल मैच में असुका की सरप्राइज एंट्री पक्की लग रही है। अब रिंग में कम्पीट करने के लिए वो पूरी तरह क्लियर हो चुकी हैं। विमेंस रंबल मैच में आकर जरूर वो फैंस को सरप्राइज देंगी।साल 2018 में पहली बार विमेंस रंबल मैच का आयोजन किया गया था। इस रंबल मैच की विजेता असुका थीं। इस साल भी वो रंबल मैच अपने नाम कर सकती हैं। अगर विमेंस रंबल मैच असुका नहीं भी जीतेंगी तो वो बैकी लिंच के साथ राइवलरी शुरू कर सकती है। असुका और बैकी लिंच के बीच चैंपियनशिप मुकाबला तगड़ा होगा। पहले भी ये दोनों सुपरस्टार्स फैंस को अच्छा मैच दे चुके हैं।असुका ने काफी कम समय में विमेंस डिवीजन में अपना अच्छा नाम बना लिया। बड़ी चैंपियनशिप भी वो हासिल कर चुकी है। NXT में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। 510 दिन तक वो NXT चैंपियन रही थीं। सबसे खास बात ये है कि असुका के नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड भी रहा है। 914 दिन उनकी विनिंग स्ट्रीक WWE में रही। खैर असुका की वापसी का इंतजार फैंस भी अब बेसब्री से कर रहे हैं। Royal Rumble 2022 में इस बार फैंस उनकी वापसी जरूर देखना चाहेंगे। WWE ने भी असुका लिए जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा।