हैल इन ए सैल को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। और शेन मैकमैहन और
केविन ओवंस अपना गुस्सा निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है। शेन मैकमैहन ने पहले ही घोषणा की थी ये मैच फॉल्स काउंट वाल होगा, वो भी कहीं पर भी। कई लोग अब ये सोच रहे हैं कि आखिर इसे ऐेसे क्यों रखा गया। रैसलिंग ऑब्र्जर्वर लाइव में हाल ही में ब्रायन अल्वारेज ने इस बारे में टिप्पणी की हैं।
हैल इन ए सैल मैच वैसे सबसे खतरनाक माना जाता है। और अगर शेन मैकमैहन और केविन ओवंस ने एक दूसरे को हराने का दावा कर लिया है तो आप सोच सकते है फिर एरीना में क्यों कुछ होगा। शेन मैकमैहन यहां पर जरूर केविन के ऊपर डाइव मारेंगे और केविन ओवंस अपने फैशन में शेन के ऊपर हमला करेंगे। शेन मैकमैहन हर मैच में डाइव जरूर मारते है, उन्हें ये पसंद है। हालांकि इसमें रिस्क होता है लेकिन वो करते है। हाल ही में विमान दुर्घटना में शेन बाल बाल बचे हैं और अब वो एक रिस्क और उठाने जा रहे हैं। अगर शेन के थोड़ा भी इसमें इंजरी आती है तो उन्हें उसकी फिक्र नहीं है।
ये मैच फॉल्स काउंट वाला होगा। और वो ही कहीं पर भी। तो इसमें मौका है कि शेन मैकमैहन अब कहीं पर से भी कूद सकते हैं। अब ये देखना होगा की ये पल कौन सा होगा।
ब्रायन एल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि," मुझे पता है कि वो अंदाजा लगा रहे हैं, मुझे पता है कि शेन यहां कई मूर्खता वाली हरकत करेंगे। वो भी सैल के एरिया में। हो सकता है कि उन्होंने इसकी तैयारी कर ली हो। और शेन ने इसके लिए अंदाजा लगा लिया होगा। क्योंकि शेन के बारे में कोई नहीं जानता। तो हो सकता है कि इसका एक प्री टेप पहले आ सकता है और हम इसके बाद कहीं पर भी फॉल्स काउंट देख सकते है। सैल के बाहर भी ये देखने को मिल सकता है। वो अच्छे से जानते है कि क्या होने वाला है।"
एल्वारेज ने ये भी कहा है कि यदि फॉल्स काउंट कहीं पर भी होने की उम्मीद है तो WWE इसके लिए कुछ अलग तरह का प्रयोग कर सकता है। हो सकता है शेन मैकमैहन को कहीं पर बाहर एक कंट्रोल वाली जगह पर ऐसा करने का मौका दिया जाएगा।
केविन ओवंस और शेन ने एक दूसरे के लिए कुछ गलत चीजें की हैं। ये काफी खतरनाक हो सकता है। और हम इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। वैसे इस मैच का ये ही मतलब है कि केविन ओवंस को बड़ा सुपरस्टार बनाना हैं।
Published 05 Oct 2017, 13:29 IST