सैथ रॉलिंस का नया एंट्रेंस थीम म्यूजिक आया सामने

एक सुपरस्टार का मैच पर कितना प्रभाव रहेगा उसका पता उसकी एंट्री से चलता हैं। कुछ स्टार्स की एंट्री अपने आप में कमाल है। जैसे सैथ रॉलिंस और कई ऐसे सुपरस्टार्स है जिनकी एंट्री बहुत ही शानदार है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने अब नई एंट्रेस थीम चुनी है। डाउनस्टेट बैंड ने इससे पहले कई WWE सुपरस्टार की एंट्रेस थीम बनाई है, और इस बार उन्होंने रॉलिंस के लिए के नया गाना बनाया है। इन्होंने इस थीम सांग्स को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।

Ad
Ad

वैसे रॉलिंस की ये जो नई थीम है, वो पुरानी से काफी मिलती जुलती है, जिसमें नया स्वरूप, दोबारा पुनर्निर्माण, ना सुधरने वाली जैसी चीजें मिक्स की गई है। डाउनस्टेट वैसे कई WWE सुपरस्टार के प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। जिन्होंने काफी सारे स्टार्स को काफी अच्छे थीम सांग्स दिए है। जिनमें डॉल्फ जिगलर, एलेक्स रेली, द मिज और कोडी रोड्स जैसे सुपरस्टार शामिल है। डाउनस्टेट बैंड ने लास्ट टाइम कोडी रोड्स के म्यूजिक की रिकार्डिंग की थी। सैथ रॉलिन्स को द अथॉरिटी से बढ़ावा मिला, मनी इन ब्रीफ़केस मिला और शील्ड के टूटने पर ख़िताब मिला। लेकिन एक चीज़ की कमी रह गयी थी उनकी एंट्रेंस म्यूजिक की। इससे पहले सैथ रॉलिन्स ने भरी गिटार का म्यूजिक अपना थीम म्यूजिक बनाया था। वैसे डाउनस्टेट ने आजतक सबसे अच्छी थीम सांग्स जिगलर का ही बनाया है। जो की फैंस को काफी पसंद है। इस बार जो रॉलिंस का म्यूजिक बनाया गया है, वो भी काफी इससे मिलता जुलता है। कई बार एंट्रेंस थीम का असर उनके प्रशंसकों के रिएक्शन पर भी पड़ता है। हम उम्मीद करते है कि, रॉलिंस की नई थीम उनके कैरेक्टर को और ऊंचाई तक लेकर जाएगी। वैसे फैंस अब ट्रिपल एच और रॉलिंस की फाइट का इंतजार कर रहे है, जहां पर रॉलिंस की ये नई थीम फैंस के लिए कुछ नयापन लेकर आएगी। शील्ड के टूटने के बाद से रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने अपना एंट्रेस म्यूजिक बदल लिया था, लेकिन रोमन रेंस आज भी शील्ड म्यूजिक के साथ रिंग में उतरते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications