WWE द्वारा बेली को लंबा पुश ना देने की वजह सामने आई

एक बार फैंस के दिमाग में ये भी आ गया था कि सुरस्टार बेली अब फिमेल जॉन सीना बनेंगी। यानि की जॉन सीना का जो कद इस टाइम पर WWE में है वो ही कद बेली का भी होगा। बेली ने इसकी लिए पूरी तैयारी भी की। NXT से लेकर WWE तक के सफर में उन्होंने काफी मेहनत की और WWE में भी अपने करियर की उड़ान भरी। डेब्यू के बाद मेन रोस्टर में आने में बेली को ज्यादा समय नहीं लगा। लेकिन अब ऐसा नहीं है। धीरे-धीरे उनका ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा हैं। इसी को लेकर डेव मैल्टजर ने बेली के घटते ग्राफ को लेकर चर्चा की हैं। NXT की फोर हार्सवुमेन की हिस्सा बेली भी थी। इन चारों ने विमेंस रैसलिंग की दुनिया ही बदल दी। इन चारों में से शार्लेट सबसे टॉप पर रही। इस समय बेली का करेक्टर WWE फैंस को पसंद नहीं आ रहा हैं। हालांकि साशा बैंक्स, पेज, एलेक्सा ब्लिस और असुका की वजह से वो बैकग्राउंड में थोड़ा बहुत ऊपर हैं। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि,"WWE पहले से बेली को छोड़ दिया हैं। काफी पहले ही ये काम हो चुका हैं। मिकी जेम्स के साथ भी कुछ कुछ ऐसा ही हुआ था।" बेली इस समय बैकग्राउंड में ही है।अब उन्हें लंबा पुश मिलना काफी मुश्किल हैं। साशा बैंक्स ने लगभग उन्हें साइडकिक कर दिया हैं। विमेंस रॉयल रंबल का बेली हिस्सा हैं। उम्मीद कम ही है कि वो रॉयल रंबल मैच जीत पाएंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications