WWE में 53 बार के चैंपियन और दिग्गज की वापसी को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में आई बड़ी खबर, फैंस को जल्द मिलेगा सरप्राइज?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

R-Truth: WWE दिग्गज आर-ट्रुथ (R-Truth) की रिंग में जल्द वापसी होगी। मौजूदा रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी सामने आई है।

आर-ट्रुथ एक दशक से अधिक समय से WWE के साथ हैं, और कंपनी के साथ अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने ज्यादातर कॉमेडी कैरेक्टर निभाए। जॉन सीना के साथ राइवलरी के बाद ट्रुथ फिर से नए गिमिक के साथ एक फेस बन गए और Raw, SmackDown दोनों पर सालों तक फैंस का मनोरंजन किया।

पिछले साल WWE NXT में ग्रेसन वॉलर के खिलाफ मैच में उन्हें खतरनाक चोट लग गई थी। रेफरी की सहायता से वो एरीना के बाहर गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। उनके टॉर्न में कुछ दिक्कत आ गई थी।

PWInsider की नई रिपोर्ट के अनुसार,

आर-ट्रुथ, जो नवंबर 2022 में अपने टॉर्न की वजह से बाहर हैं, को इस हफ्ते की शुरूआत में बर्मिंघम, अलबामा में देखा गया था। संभवतः रिंग में वापसी के लिए प्रक्रिया के हिस्से के रूप में उनकी जांच की जा रही थी। कुछ महीने पहले एक संक्रमण के कारण उनकी वापसी में देरी हुई थी, जिसके लिए नई सर्जरी की आवश्यकता थी।

youtube-cover

ट्रुथ ने इंजरी के बाद अपने फैंस को लेकर एक भावुक संदेश भी दिया था। उन्होंने कहा था,

आप सभी का क्या हाल है? आप लोग मेरे लिए इतनी चिंता कर रहे हैं और मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। आपकी दुआ और सपोर्ट का हमेशा आभारी रहूंगा। मुझे बहुत दिक्कत हो रही है। मेरी अब सर्जरी होगी। ये एक सीरियस इंजरी है। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

WWE रिंग में कब होगी R-Truth की वापसी?

ट्रुथ बहुत लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन के साथ उनके हमेशा अच्छे रिश्ते रहे। कंपनी ने भी उन्हें हमेशा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। ट्रुथ WWE 24/7 चैंपियनशिप को 53 बार जीत चुके हैं। कंपनी ने उनके लिए कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment