ऑफ एयर होने के बाद SmackDown Live में क्या हुआ?

आज की स्मैकडाउन कई मायनों में अच्छी और कई वजहों से थोड़ी अलग थी। लोगों को यहाँ द मिज़ का सेग्मेंट काफी अच्छा लगा। ब्रे वायट का सामना आज केन से हुआ। जिसमें केन की काउंट आउट से जीत हुई। WWE ने फिर वही काम किया जो हमेशा उसकी रेटिंग्स को कम करता है। उन्होने केन और ब्रे की रैंडम बुकिंग की, हालांकि ये सेग्मेंट उतना बुरा नहीं था, लेकिन WWE को ऐसी बुकिंग से बचना चाहिए। मेन इवैंट में एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज़ और जॉन सीना का फेस ऑफ हुआ। यहाँ तीनों लोगों ने बेहतरीन प्रोमो दिया, इस सेग्मेंट का अंत डीन ने एजे को डर्टी ड़ीड्स देकर किया। इसके बाद टीवी दर्शकों के लिए स्मैकडाउन ऑफ एयर हो गई, पर अरेना में बैठे लोगों के लिए WWE ने एक बेहतरीन डार्क मेन इवैंट की तैयारी की थी। आपको बता दें की मेन इवैंट के बाद कैमरा बंद होने पर जो इवैंट होता है उसे डार्क मेन इवैंट कहते हैं। इस इवैंट में फिर से ब्रे इवैंट शामिल हुए। आज के शो में रैंडी ऑर्टन की किसी से लड़ाई नहीं हुई थी, और ऑफ एयर होने के बाद वो अपने बड़े दुश्मन ब्रे वायट के साथ लड़ाई में शामिल हुए। इस लड़ाई में लोगों के अनुसार दोनों स्टार्स ने बेहतरीन लड़ाई का प्रदर्शन किया, और दोनों को ही लोगों ने अच्छा समर्थन दिया। रैंडी ने इस लड़ाई का अंत RKO से किया। फिर रैंडी अपने फैंस के बीच चले गए और उन्होने अपने मैच का जश्न मनाया। इसके बाद ऑफ एयर स्मैकडाउन का भी अंत हुआ।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications