बैटलग्राउंड में रैंडी ऑर्टन पंजाबी प्रिजन मैच में जिंदर महल से हार गए थे। ये मैच WWE चैंपियनशिप के लिए था। इसके बाद दो एपिसोड तक रैंडी नजर नहीं आए। लेकिन आज स्मैकडाउन एपिसोड में वो आ गए है। और उन्होंने रूसेव को चुनौती देते हुए समरस्लैम के लिए उन्हें चैलेंज कर दिया है। समरस्लैम में अब रूसेव का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। IT'S OFFICIAL: The #Viper@RandyOrton will go one-on-one with The #BulgarianBrute@RusevBUL at #SummerSlam! #SDLivepic.twitter.com/FLq0FlaBAY — WWE (@WWE) August 2, 2017 दरअसल बैटलग्राउंड के बाद से ही आज रूसेव भी रिंग में आए। उनका मुकाबला चैड गेबल के साथ था। गेबल ने उन्हें काफी चुनौती दी। लेकिन अंत में जीत रूसेव ने हासिल की। इसके बाद उन्होंने माइक में कहा की उनके खिलाफ समरस्लैम में कोई प्रतिद्वंदी नहीं है क्योंकि उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। उनसे सब डरते है। इसके बाद रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बज गया और वो रिंग में आ गए। रिंग में उन्होंने रूसेव को समरस्लैम के लिए चुनौती दी। इसके बाद गुस्से से बौखलाए रूसेव उन्हें मारने गए तो उन्होंने आरकेओ मार दिया। It only takes one.... OUTTA NOWHERE!!! #SDLive #RKOOuttaNowhere @RandyOrton @RusevBUL pic.twitter.com/1pezMZ70xS — WWE (@WWE) August 2, 2017 #TheViper@RandyOrton isn't afraid of @RusevBUL, and it seems he wants the #BulgarianBrute at #SummerSlam! But for now... #SDLive#RKOpic.twitter.com/sAfNCgsbJ4 — WWE (@WWE) August 2, 2017 खैर फैंस ये सोच रहे थे की शायद अब रैंडी 2 महीने तक नजर नहीं आएंगे। लेकिन उन्होंने फैंस को चौंका कर रूसेव से टक्कर ले ली है। अब फैंस को एक बार फिर समरस्लैम में इस दमदार मैच का इंतजार है।