WWE में अंडरटेकर के किरदारों की रैंकिंग

wlundertaker4

द अंडरटेकर, WWE के रिंग में उतरने वाले सबसे महान रैसलर हैं। उनकी विरासत, उनका असर और उनका महत्व विंस मैकमैहन की कंपनी के लिए बहुत ज्यादा है। मार्क कैलावे ने अंडरटेकर के किरदार को अपनाया और इसे बदलकर फिनम का रूप दिया जिससे सभी डरा करते थे और फिर जिसका सभी सम्मान करते। हालांकि सभी के करियर में ऐसी कई भुलाने लायक बातें होती है। अंडरटेकर का करियर भी ऐसा ही रहा लेकिन टेकर के करियर की ज्यादातर बातें ऐसी हैं जो रैसलिंग प्रमोशन को बड़ा बनाती है। इसलिए हम यहां पर बिना देर किये WWE में द अंडरटेकर के किरदारों की रैंकिंग:


#9 अमेरिकन बैडएस

अब आपको याद आया मैं जब कह रहा था कि टेकर के करियर में भी कई भुलाने लायक बातें है। यहां पर मैं अधिकतर जिक्र 2000 के समय टेकर के बाइकर किरदार को लेकर कर रहा था। हालांकि उस समय उनकी रैसलिंग स्किल कमाल की थी, लेकिन इस किरदार से वो अपना का स्तर नीचे गिरा रहे थे। यहां पर कोई भी रहस्यमई बातें नहीं हो रही थी जिसकी वजह से अंडरटेकर का किरदार 1990 वाला टेकर की किरदार जैसा नहीं था। उनका ये किरदार इतना खराब भी नहीं था, लेकिन इसमें बस पुराने वाले अंडरटेकर की कमी थी। #8 अंडरटेकर का डेब्यू 063a8f82f9fb4157f0887bfde79f1d7b_crop_north ये वो किरदार था जिससे अंडरटेकर सभी की नज़र में आएं। शुरू में उनका किरदार ऐसा था जिसे कोई दर्द नही हुआ करता। हालांकि उनके इस किरदार पर हमारे पास लिखने के लिए कुछ ज्यादा नही है। उस समय अंडरटेकर अभी भी युवा थे और उनके रैसलिंग स्तर में काफी सुधार की ज़रूरत थी। ना ही उस समय उनकी एंट्री ऐसी थी जिसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो जाएं। उस समय द अंडरटेकर के किरदार को जोम्बी कहा जाये तो बुरा नहीं होगा। #7 द ओरिजिनल डेडमैन aAysNoT जोम्बी रूप के बाद आठ महीने तक अंडरटेकर शो पर नहीं दिखें और फिर उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। इस बार वो ग्रे ग्लव्स की जगह पर्पल ग्लव्स का इस्तेमाल करने लगे जिससे उनका रहस्मई किरदार निखर कर सामने आया। उनका ये किरदार अगले दो दशक तक उनकी पहचान बना रहा। यहीं से एटीट्यूड एरा में अंडरटेकर के किरदार ने ऊंची छलांग लगाई और WCW के खिलाफ मंडे नाईट वॉर में वो मंडे नाईट रॉ के लीडर बने। #6 बिग ईविल maxresdefault बिग ईविल ऐसा किरदार है जिसने दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया। कईयों को उस समय अंडरटेकर का वो रूप पसंद आया तो वहीं कई चाहते थे कि द अंडरटेकर वापस अपने ओरिजिनल रूप में लौट जाएं। द अंडरटेकर का ये रूप ठीक ठाक था, लेकिन इसे उनका सबसे अच्छा किरदार नही कहा जा सकता। #5 द लास्ट आउटलॉ WM31_Photo_385 द अंडरटेकर के करियर की सबसे बड़ी बात है उनका रैसलमेनिया स्ट्रीक। रैसलिंग के सबसे बड़े मंच पर उन्होंने 21 बार लगातार जीत दर्ज की और फिर ब्रॉक लैसनर के हाथों हार कर उनकी स्ट्रीक टूटी। उनके रैसलमेनिया स्ट्रीक टूटने पर सभी की मिली जुली प्रतिक्रिया है और इसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन ये बात कहना चाहता हूँ कि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। वो बूढ़े हो रहे थे लेकिन उन्होंने एक दिग्गज की तरह ब्रॉक लैसनर और ब्रे वायट के खिलाफ मुकाबला किया। इस किरदार को सम्मान देना चाहिए क्योंकि द अंडरटेकर ने यहीं से साल दर साल रैसलमेनिया का स्तर बढ़ाया। #4 द लॉर्ड ऑफ डार्कनेस 5z1aVcf5z1aVcf यहां पर हमें अंडरटेकर के जादुई और रहस्मई रूप की पहली झलक मिली। साल 1996 में जब अंडरटेकर अपने इस नए और अच्छे रूप में आएं तो सब हैरान हो गए क्योंकि दर्शकों उनका ऐसा रूप नही देखा था। ये वो समय था जब द अंडरटेकर कंपनी के टॉप हील बने और खिताबें जीतने के काम मे लग गए। वहां पर वो बड़े शोज़ के मुख्य इवेंट का हिस्सा बनने लगे और बिज़नेस में अपना नाम बनाने लगे। #3 द स्ट्रीक sg-20010403_wm27_taker जैसे जैसे द अंडरटेकर का करियर आगे बढ़ने लगा वो साप्ताहिक शो पर दिखने वाले रैसलर की जगह रैसलमेनिया के चेहरे बनते गए। वो हर साल ऐसा ही करते लेकिन हर साल उन्हें देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहा करते थे। हर साल कोई न कोई रोड टू रैसलेमनिया पर द अंडरटेकर को चुनौती देता और फिर दोनों के बीच रैसलमेनिया के मंच पर यादगार मैच होता और अंत मे अंडरटेकर की जीत होती। भले ही हर साल ऐसा ही होता रहा हो, लेकिन हर साल मैचों के स्तर अच्छा होता जाता जिससे स्ट्रीक दिलचस्प बन जाती। #2 द फीनोम taker034 द अंडरटेकर ने अपना नॉन डेडमैन का गिम्मिक छोड़ जब रैसलमेनिया 20 पर वापस अपने पुराने अंदाज में लौटे, तब सभी दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वापसी हुई थी द फिनम की जो एक ग्लोबल मेगास्टार बने। भले ही उस समय उनके मैचेस कमाल के नही थे, लेकिन दर्शकों को सालों से उनके डार्क साइड देखने की ख्वाहिश थी। उनका ये रूप कमाल का था और ऐसा लगा की द डिमोन ऑफ डेथ वैली का पुर्नजन्म हुआ। #1 द मिनिस्ट्री ऑफ डार्कनेस 3347133_orig WWE के एटीट्यूड एरा के दौरान अंडरटेकर द्वारा किया गया द मिनिस्ट्री ऑफ द डार्कनेस के लीडर का किरदार उनके द्वारा किया गया सबसे अच्छा किरदार है। उस दौरान द नेशन ऑफ डोमिनंस, कॉर्पोरेशन और DX जैसे स्टेबल के बीच फ्यूड चल रही थी। इस समय द डेडमैन हील के रूप में अपना सबसे अच्छा काम कर रहे थे। इस रूप की एक झलक दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती। ये द अंडरटेकर के करियर का सबसे अच्छा किरदार था। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी