WWE News: WWE के फेमस Superstar की मेन रोस्टर में एंट्री को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE NXT सुपरस्टार रेचल गोंजालेज (Raquel Gonzalez) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेचल गोंजालेज की मेन रोस्टर में एंट्री को अब कुछ ज्यादा समय लग सकता है। इस समय मेन रोस्टर में उनके डेब्यू को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि WWE ने उनके डेब्यू के प्लान में थोड़ा बदलाव कर दिया है। Wrestling Observer Live की मौजूदा रिपोर्ट में भी उनके मेन रोस्टर डेब्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

WWE NXT सुपरस्टार रेचल गोंजालेज की मेन रोस्टर में कब होगी एंट्री?

WWE Raw और SmackDown से पहले होने वाले डार्क मैचों में कई NXT सुपरस्टार्स इस समय हिस्सा ले रहे हैं। इस लिस्ट में रेचल गोंजालेज का नाम भी है। हालांकि उनकी अब दोबारा NXT टीवी पर वापसी हो गई। फैंस बहुत टाइम से उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ सुपरस्टार्स की अब मेन रोस्टर में एंट्री होगी। रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेनियल एल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। दरअसल Women's Dusty Rhodes Tag Team Classic tournament का अब आयोजन होगा। विंस मैकमैहन के प्रमोशन को इसके लिए कुछ सुपरस्टार्स की जरूरत पड़ेगी। शायद इसमें पहला नाम रेचल गोंजालेज का हो सकता है। इस लिहाज से भी NXT टीवी पर उनकी एंट्री दोबारा हो गई।

इसका मतलब साफ है कि रेचल गोंजालेज की एंट्री मेन रोस्टर में अभी नहीं होगी। NXT में रेचल ने साल 2016 में एंट्री की थी। NXT में रेचल को बहुत सफलता मिली। उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। NXT विमेंस चैंपियनशिप रन भी रेचल का बहुत अच्छा चला। NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर भी रेचल ने कब्जा जमाया। ये चैंपियनशिप रन भी रेचल का बहुत ही शानदार रहा था। खैर अब देखना होगा कि रेचल की मेन रोस्टर में एंट्री कब होगी। अगर रेचल की मेन रोस्टर में एंट्री होगी तो विमेंस डिवीजन और भी तगड़ा हो जाएगा। ब्लू ब्रांड में इस समय कुछ विमेंस सुपरस्टार्स की सख्त जरूरत है। हालांकि रेड ब्रांड का विमेंस डिवीजन तगड़ा है। देखना होगा कि रेचल गोंजालेज अगर मेन रोस्टर में एंट्री करेंगी तो फिर वो किस तरह का प्रदर्शन करेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications