WWE SmackDown 15 अगस्त 2017: शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 सुपरस्टार्स की रेटिंग

cash

आज हुआ स्मैकडाउन बेहद ही खास रहा। समरस्लैम से पहले ये स्मैकडाउन का अंतिम एपिसोड था। शुरू से लेकर अंत तक इस एपिसोड ने पकड़ बना के रखी थी। शो की शुरूआत में जिंदर महल ने आकर इंडिपेंडेंस डे सैलिब्रेट किया। इस दौरान नाकामुरा भी आए और उन्होंने चुनौती दी। केविन ओवंस और एजे स्टाइल्स के बीच भी झड़प देखने को मिली। इस बीच केविन ओवंस ने धोखे से शेन मैकमैहन के किक मार दी। अब समरस्लैम में इनका मैच खास होगा। यहां शेन मैकमैहन द्वारा कुछ नया देखने को मिल सकता है। जिंदर महल और जॉन सीना का ड्रीम मैच भी हुआ। लेकिन ये मैच पूरा नहीं हुआ। इसमें बैरन कॉर्बिन ने दखलअंदाजी कर दी। बैरन ने मनी इन द बैंक कैश इन भी करा लिया। इसके बाद वो हार गए। जिस कारण पूरा यूनिवर्स चौंक गया। खैर इस शो को हिट बनाने के लिए सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। आइए टॉप पांच सुपरस्टार की रेटिंग।

बैरन कॉर्बिन(5/5)

बैरन कॉर्बिन को इस लिस्ट में सबसे ऊपर रखना जरूरी है। हालांकि अब बैरन कॉर्बिन का करियर किस तरफ जा रहा है ये कोई नहीं बता सकता है। आज उन्होंने मनी इन द बैंक कैश इन करा लिया। लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाए। जॉन सीना और जिंदर महल के मैच में उ्होंने दोगुनी जान डाल दी।

जिंदर महल(4/5)

yo

शो की शुरूआत भी आज जिंदर ने की और अंत भी। शुरू में आकर उन्होंने भारत का इंडिपेंडेंंस डे सैलिब्रेट किया। राष्ट्रगान भी गाया गया। उसके बाद भांगड़ेंं में डांस भी किया। शो के अंत में वो बैरन कॉर्बिन को हराकर चैंपियन भी बन गए।

एजे स्टाइल्स(3/5)

048_SD_08152017mm_0682--ae7f32aa416d086686a1c48214274932

एजे स्टाइल्स ने आज बड़ी चतुराई से केविन ओवंस से बदला लिया। शेन मैकमैहन को पिछले एपिसोड में गलती से एजे ने किक मार दी थी। उस वक्त केविन बहुत खुश हुए थे। आज केविन ओवंस ने एजे को किक मारनी चाही लेकिन वो हट गए और शेन को किक लग गई। अब समरस्लैम में इनके मैच में काफी मजा आएगा। हो सकता है की शेन मैकमैहन वहां क्या करते है।

द उसोज(2/5)

068_SD_08152017mm_1010--646ae6e2b3382f40a0f8ee25a7a5ca09

हमेशा की तरह द उसोज ने लाजवाब प्रदर्शन किया। न्यू डे के साथ मैच में उनकी समझदारी देखने को मिली। हालांकि शुरूआत में न्यू डे की टीम भारी पड़ रही थी लेकिन बाद में द उसोज ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब समरस्लैम में इन दोनोें के बीच फिर से मुकाबला होगा।

नटालिया(2/5)

016_SD_08152017mm_0419--0baaf1921674df951f27c48285733177

नाटालिया ने आज एक बार फिर बैकी लिंच को हराकर नेओमी को चुनौती दे दी है। नटालिया और बैकी लिंच के मैच में रिंग साइड में नेओमी मौजूद थी। नटालिया ने बैकी को हावी नहीं होने दिया। यहां तक की जीतने के बाद भी उन्होंने बैकी पर लॉक लगा दिया था। नेओमी ने आकर उन्हें बचा लिया।