Hell In A Cell पीपीवी से पहले WWE को लगा तगड़ा झटका, विंस मैकमैहन के उड़ सकते हैं होश

हैल इन ए सैल से पहले स्मैकडाउन लाइव को बहुत बड़ा तगड़ा झटका लगा है। पीडबल्यू इंसाइडर ने इस हफ्ते स्मैकडाउन की रेटिंग सभी के सामने रखी हैं। और ये रेटिंग आने वाले पीपीवी के हिसाब से कुछ खास नहीं है। हैल इन ए सैल से पहले इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव की व्यूवरशिप 2.323M थी। 11 अप्रैल 2017 को स्मैकडाउन ने तीन मिलियन के आंकड़ें को छुआ था। रैसलमेनिया के बाद ये स्मैकडाउन का पहला एपिसोड था। उसके बाद से लगातार स्मैकडाउन की व्यूवरशिप में कमी आई है। सितंबर 26 को हुए एपिसोड की तुलना में इस बार 220K व्यूवर की कमी आ गई। 2.542M व्यूवरशिप 26 सितंबर के एपिसोड की थी। पिछले चार महीनों में देखा जाए तो सबसे कम व्यूवरशिप जून में थी। जून में 13 वें एडिसन में इसकी व्यूवरशिप 2.072M थी। इस हफ्ते स्मैकडाउन में चार मैच थे। लेकिन इसमें दो मैच काफी छोटे थे। बॉबी रूड और माइक कनेलिश और इसके अलावा रैंडी ऑर्टन और एडिन इंग्लिश का मैच शामिला हैं। शो का अंत लेकिन शानदार तरीके से हुआ। यहां पर शेन मैकमैहन और केविन ओवंस के बीच शानदार सैगमेंट हुआ। दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ। केविन ओवंस ने अंत में शानदार पॉवरबॉम्ब शेन मैकमैहन को दिया। इससे पहले बैकस्टेज में भी केविन ओवंस ने शेन की जमकर पिटाई की। वहां पर टेबल में शेन को पटक दिया था। इसके बाद केविन रिंग में आ गए। लेकिन 1 मिनट बाद दोबारा उठकर शेन मैकमैहन भी वहां पहुंच गए। इस रविवार को स्मैकडाउन का पीपीवी हैल इऩ ए सैल होगा। इसमें दो मेन इवेंट को शिड्यूल किया गया है। शेन मैकमैहन और केविन ओवंस का मुकाबला, नाकामुरा और जिंदर महल का मैच। ये दोनों मैच सबसे शानदार होने की उम्मीद है। नाकामुरा और जिंदर महल के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इसके अलावा एजे स्टाइल्स और बैरन कॉर्बिन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications