WrestleMania के बाद हुए Raw के एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड

रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ काफी धमाकेदार रही। फैंस को जो उम्मीद यहां पर थी वो ही हुआ। इस रॉ ने रिकॉर्ड भी तोड़े। काफी ज्यादा क्राउड इस रॉ में था। फैंस को रॉ ने निराश भी नहीं किया। रॉ के एपिसोड की व्यूवरशिप इस बार 3.921 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप 3.358 मिलियन थी। यानि की इस बार 536,000 व्यूवर्स की बढ़ोत्तरी यहां देखने को मिली। इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में रोंडा राउजी ने आकर एक बार फिर ऑर्मबार स्टेफनी मैकमैहन पर लगाया। पेज का रिटायरमेंट, NXT के चार सुपरस्टार आए, जैफ हार्डी, समोआ जो , बॉबी लैश्ली ने भी वापसी की। अगर बड़े मैचों की बात की जाए तो ल्यूक गैलोज,कार्ल एंडरसन VS द रिवाइवल, ऑथर ऑफ पेन VS हीथ स्लेटर, रायनो, ब्रे वायट, मैट हार्डी VS टाइटस वर्ल्डवाइड और केविन ओवंस VS सैमी जेन का मैच हुआ। रॉ में पर घंटे के हिसाब से व्यूवरशिप। पहला घंटा: 4.098 मिलियन दूसरा घंटा: 4.069 मिलियन तीसरा घंटा: 3.597 मिलियन पिछले साल रैसलमेनिया 33 के शो के बाद भी इतनी व्यूवरशिप नहीं थी। लेकिन इस बार बहुत अच्छा था। पिछले साल रैसलमेनिया 34 के बाद रॉ की व्यूवरशिप 3.767 मिलियन रही। इस बार की व्यूवरशिप इससे ज्यादा है। 154,000 व्यूवर्स की इस साल बढ़ोत्तरी हुई। रैसलमेनिया 34 को लेकर मिक्स्ड ओपिनियन फैेंस के आए है। 2017 के हिसाब से इस बार अभी तक व्यूवरशिप काफी अच्छी रही है। रॉ की व्यूवरशिप 25वीं सालिगरह में सबसे शानदार थी। इस महीने के अंत में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच भी होगा। WWE ने इस पर पूरा फोकस बनाया हुआ है। उस वक्त भी व्यूवरशिप काफी शानदार रहेगी। WWE को उम्मीद है कि रॉ की व्यूवरशिप को वो बरकरार रखेगा। अगले हफ्ते के लिए दो मैचों का एलान पहले ही हो चुका है। और अगले हफ्ते ही सुपरस्टार्स शेकअप भी होगा। फैंस की नजरें अब इस पर बनी हुई है कि कौन-कौन सुपरस्टार्स की अदला बदली होगी।