WWE ने भारतीय फैंस के लिए Raw और SmackDown की लाइव कमेंट्री हिंदी में शुरू की

भारत में प्रोफेशनल रैसलिंग खासकर WWE के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। फैंस WWE को दिलों जान से चाहते हैं और उससे जुड़ी खबरें पढ़ते हैं। WWE और सोनी नेटवर्क ने भारतीय रैसलिंग फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। अब भारत में इंग्लिश के साथ-साथ हर हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन का हिंदी में भी प्रसारण होगा। फैंस हिंदी कमेंट्री के जरिए WWE का हर हफ्ते आनंद ले पाएंगे। आज से ही इस चीज़ की शुरुआत की गई है। हिंदी कमेंट्री के साथ रॉ और स्मैकडाउन को Sony Ten 3 Sony और Sony Ten 3 HD पर लाइव दिखाया जाएगा। फहाद शेख और संदीप अय्यर हिंदी लाइव कमेंट्री करेंगे। इसके अलावा फैंस इंग्लिश कमेंट्री में रॉ का आनंद Sony Ten 1 और Sony Ten 1 HD पर ले सकते हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के शीर्ष अधिकारी द्वारा स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा गया, "हमें एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि WWE के दो मेन शो रॉ और स्मैकडाउन की कमेंट्री अब से हिंदी में भी आया करेगी। दोनों ही ब्रैंड का अलग-अलग रोस्टर है। हिंदी कमेंट्री के जरिए हम अपनी मार्केट और व्यूवरशिप का ज्यादा से ज्यादा विस्तार करना चाहते हैं।" WWE के को-प्रेसीडेंट मिचेल विल्सन ने कहा, "हम सोनी के साथ अपनी पार्टनरशिप बढ़ाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। पहली बार रॉ और स्मैकडाउन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। WWE के लिए भारत बहुत बड़ी मार्केट है। ये हमारी कमिटमेंट को दर्शाता है कि अब लोकल फैंस को ध्यान में रखकर वैसा ही कंटेंट देने को कोशिश करते हैं।" आपको बता दें कि रैसलमेनिया 33 पहला पीपीवी था, जिसका लाइव प्रसारण हिंदी में किया गया था। उसके बाद से WWE के सभी पीपीवी हिंदी में दिखाए जा रहे हैं। भारत के हिंदी भाषी राज्यों के लोग अब सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 HD पर रॉ और स्मैकडाउन को देख सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications