क्यों Raw में लैसनर,पॉल हेमन, कर्ट एंगल के बीच हुआ सैगमेंट WWE के लिए बड़ी उपलब्धि है ?

इस हफ्ते WWE में बहुत कुछ बड़ा हुआ। हम ब्रॉक लैसनर की वापसी के बारे में नहीं कह रहे है बल्कि उन्होंने जो एक्शन दिखाया उसके बारे में बात कर रहे है। WWE में ऐसा कम ही देखा गया है। इस हफ्ते रॉ की शुरूआत में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर एक छोटे सैगमेंट के लिए नजर आए। इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियन को लेकर बात हुई। इस बाद कैमरा एरीना के तरफ गया जहां रोमन रेंस प्रोमो दे रहे थे लैसनर के खिलाफ। रोमन रेंस कह रहे थे कि क्यों वो UFC में जा रहे है और आखिरकार किस वजह से वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। रोमन रेंस जब बोल रहे थे तो बीच में पॉल हेमन आ गए थे। उन्होंने लैसनर के बारे में बताया।

Ad
लैसनर बैकस्टेज में मैगजीन पड़ रहे थे। कर्ट एंगल ने पॉल हेमन को टाइम दिया था कि वो रिंग में आए। अगर वो नहीं आए तो उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाएगा। पॉल हेमन इसके बाद कर्ट एंगल के पांव पड़ गए अपनी जॉब बचाने के लिए। स्टेफनी मैकमैहन ने इससे पहले ही रोमन रेंस को बिल्डिंग से बाहर जाने को कह दिया था। क्लोजिंग सैगमेंट में कर्ट एंगल ऩए लैसनर और हेमन को बुलाया। हेमन आए और उन्होंने बोला कि वो नहीं आएंगे। कर्ट एंगल ने उन्हें सबसे गंदा यूनिवर्सल चैंपियन बताया। एंगल ने पॉल हेमन को फायर कर दिया। हेमन इसके बाद उनके पांव में गिर गए। इसके बाद लैसनर का म्यूजिक बज गया और लैसनर आ गए। हेमन इसके बाद खुश हो गए।
Ad
Ad
लैसनर ने एंगल को एफ 5 मारने से पहले कुछ शब्द कहे। और इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन पर भी अटैक किया। इसके बाद रोमन रेंस के चैंट्स फैंस करने लग गए थे। WWE पिछले तीन साल से जो चाह रहा था वो थोड़ा बहुत यहां देखने को मिला। रोमन रेंस को पॉजिटिव रिस्पांस यहां मिला।
Ad

अब अगले हफ्ते के शो में रोमन रेंस का रिएक्शऩ बहुत महत्वपूर्ण होगा। फैंस भी दोबारा अब क्या रोमन रेंस के खिलाफ करेंगे ये देखने वाली बात होगी। अभी आने वाली रॉ में बहुत से सवालों के जवाब मिलने वाले है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications