पिछले एक महीने में बेली और साशा का रॉयट स्क्वायड से चौथा मुकाबला आज की रॉ में हुआ। लिव मोर्गन और सराह लोगन के साथ इनका मुकाबला हो रहा था। लेकिन आज रूबी रॉयट ने भी इंजरी के बाद शानदार वापसी की। जिसकी बदौलत लिव मोर्गन और सराह लोगन ने जीत हासिल की। रॉयट स्क्वायड की लीडर रूबी रॉयट हैं। जुलाई में हाउस शो के दौरान वो चोटिल हो गई थी। MRI में पता चला था कि उनकी चोट गंभीर थी। कुछ हफ्तों के लिए उन्हें आराम करने के लिए डॉक्टर ने कहा। एंबर मून, साशा बैंक्स, बेली इनके खिलाफ लड़ रही थी। मनी इन द बैंक से पहले इनके बीच अच्छा बिल्डअप चल रहा था। लैडर मैच मनी इन द बैंक में होने वाला था लेकिन रूबी इंजर्ड हो गई थी। जिस कारण ये मैच नहीं हो पाया था। आज रॉ के एपिसोड में साशा बैंक्स और बेली के निशाने पर रूबी रॉयट थी। रूबी ने आकर दखलअंदाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। सराह और लिव लगभग हार की कगार पर थी लेकिन बाहर मौजूद रूबी ने बचाकर मैच जीत लिया।
#RAW is RIOTT.@RubyRiottWWE is BACK as she provides the assist to @YaOnlyLivvOnce & @sarahloganwwe in a win against @itsBayleyWWE & @SashaBanksWWE! pic.twitter.com/B4zAEtbtwA
— WWE (@WWE) August 7, 2018
रूबी रॉयट के वापसी आने से रॉ विमेंस डिवीजन और मजबूत हो गया। बेली, साशा और एंबर मून का मुकाबला अब तीनों के साथ हो सकता है। हो सकता है कि समरस्लैम में इनका मैच तय किया जाए। बेली और साशा की जोड़ी भी मजबूत हो गई है। एंबर मून इनके साथ पहले से थी। समरस्लैम के किक ऑफ शो में ये मैच होगा। ये मैच काफी शानदार होगा। रूबी रॉयट के आने से सराह और लिव का भी भरोसा बढ़ जाएगा। अगले हफ्ते इस मैच का एलान हो जाएगा। समरस्लैम में ये मैच काफी शानदार होगा।