जॉन सीना की तर्ज पर Raw में पूर्व चैंपियन ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Enter caption

रॉ के इस एपिसोड में वो देखने को मिला था जो शायद कम ही देखने को मिलता है। रेसलमेनिया 33 में जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रैंड निकी बैला को रिंग के बीच में शादी के लिए प्रपोज किया था। कुछ ऐसा ही नजारा इस बार रॉ में देखने को मिला। दरअसल सभी को पता है कि रूसेव, लाना और लैश्ले की स्टोरीलाइन चल रही है। रूसेव को छोड़कर लाना अब लैश्ले के साथ हैं। लैश्ले ने टीएलसी में रूसेव को हरा दिया था।

ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 16 दिसंबर, 2019

रॉ में लाना और लैश्ले रिंग में आए। लाना ने इस दौरान रूसेव का काफी मजाक उड़ाया और लैश्ले की जमकर तारीफ की। अचानक लाना ने अंगूठी निकालकर लैश्ले से उन्हें प्रपोज करने के लिए कहा। लाना ने खुद कहा कि वो लैश्ले के साथ अब शादी करना चाहती हैं।

लैश्ले ने हालांकि थोड़ा फैंस को चौंकाया और कहा कि वो किसी की बात नहीं मानते हैं। लेकिन बाद में कहा कि लाना की बात सिर्फ वो मानते हैं। इसके बाद तो नजारा देखने वाला था। लैश्ले ने लाना को शादी के लिए प्रपोज किया। और लाना ने हां भी इस बात के लिए कह दिया। दोनों सुपरस्टार्स इसके बाद रिंग से चले गए। फैंस को लगा था कि रूसेव की एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान पूरा एरीना रूसेव डे के चैंट्स लगा रहा था।

Quick Links