WWE Live Event रिजल्ट्स, फ्लोरिडा: 29 जुलाई 2018 , रेंस, रॉलिंस और बैलर की जीत

Ankit

WWE रॉ का लाइव इवेंट फ्लोरिडा के डेटोना बीच शहर में हुआ। लाइव इवेंट के लिए साशा बैंक्स, रोमन रेंस, फिन बैलर, सैथ रॉलिंस, एलेक्सा ब्लिस जैसे रॉ के बड़े नाम मौजूद थे। शो में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ। एक जबरदस्त सैगमेंट में लैश्ले का गुस्सा देखा गया जबकि मेन इवेंट सबसे शानदार हुआ।

फ्लोरिडा में हुए लाइव इवेंट के मैचों के नतीजे:


साशा बैंक्स और बेली की जोड़ी ने एलिसा फॉक्स और लिव मॉर्गन के खिलाफ जीत हासिल की। ऑथर्स ऑफ पेन ने जैक राइडन और चेड गैबल की जोड़ी हो हराया। ब्रे वायट ने केविन ओवंस को हराया। नो वे होजे ने पहले कर्ट हॉकिंस को हराया, उसके बाद 6 मैन टैग टीम तय किया गया। जिसमें नो वे होजे और टाइटस वर्ल्डवाइड ने द एस्सेंशन और कर्ट हॉकिंस को ढेर किया। इलायस हमेशा की तरह परफॉर्म कर रहे थे लेकिन तभी वहां लैश्ले पहुंचे। दोनों ने मिलकर गाना गाया लेकिन तभी इलायस वने अटैक किया, फिर क्या था लैश्ले ने वर्टिकल सुपलेक्स इलायस को दे डाले। रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने नटालिया और एंबर मून को ट्रिपल थ्रैट मैच में हराकर अपने खिताब का बचाव किया। मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस का साथ देने के लिए मिकी जेम्स मौजूद थीं। मेन इवेंट मैच में "शील्ड" भाई रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने टीम बनाई और ड्रू मैकइंटायर, जिंदर महल और कॉन्स्टेबल बैरन कॉर्बिन पर जीत दर्ज की। फैंस द्वारा रेंस, रॉलिंस, बैलर की तिकड़ी को बहुत पसंद किया गया।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now