WWE रॉ के लिए बुरी खबर सामने आई है। इस बार रॉ की रेटिंग्स में जबरदस्त गिरावट आई है। रॉ ने इस बार 434,000 व्यूवर पिछले शो के हिसाब से खो दिए है। इस हफ्ते रॉ के एडीशन में 2.542 व्यूवर थे, और ये 2017 में सबसे कम व्यूवरशिप है।
रॉ का पहला घंटा लगभग सही बीता था क्योंकि यहां पर ब्रॉक लैसनर और समोआ जो का आमना -सामना था। इसके अलावा डीन एंब्रोज और एलियास सैमसन का मैच भी पहले ही घंटे में था।
दूसरे घंटे में सैथ रॉलिंस और ब्रे वायट का सैगमेेंट और 6 विमेन टैग टीम मैच साशा बैंक्स, मिकी जेम्स, डाना ब्रुक्स और नाया जैक्स, एलेक्सा ब्लिस, एमा का था।
रॉ के तीसरे घंटे में टैग टीम मैच हीथ स्लेटर, रायनो और मिज, मिज के पार्टनर का था। इसके अलावा हार्डी बॉयज और शेमस, सिजेरो के बीच टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी तीसरे घंटे में था।
रॉ का टूटता रिकॉर्ड प्रति घंटे के हिसाब से।
पहला घंटा: 2.769 मिलियन
दूसरा घंटा: 2.553 मिलियन
तीसरा घंटा: 2.335 मिलियन
पहले घंटे के मुकाबले दूसरे और तीसरे घंटे में काफी गिरावट आई है। 217,000 फैंस ने दूसरे और तीसरे घंटे में रॉ का एपिसोड नहीं देखा यानि की उन्होंने चैनल चेंज कर दिया। कुल व्यूवरशिप 2.542 रही। यानि की पिछले हफ्ते के मुकाबले 452000 कम रही।
वेैसे इस हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप कम होने की वजह NBA भी था। NBA का फाइनल भी रॉ के वक्त पर ही था। कई फैंस ने बोरिंग सैगमेंट के दौरान चैनल बदल लिया। जिस वजह से ये गिरावट आ गई।
Published 14 Jun 2017, 13:32 IST