भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का अभी तक रॉ (Raw) में डेब्यू नहीं हुआ। कंपनी द्वारा हर हफ्ते उनका टीजर चलाया जा रहा है लेकिन डेब्यू में काफी देरी कर दी गई है। इस बात से फैंस और कई दिग्गज खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वीर महान के रेड ब्रांड में डेब्यू को लेकर WWE सुपरस्टार टी-बार (T-BAR) ने इस बार मजेदार ट्वीट किया है।WWE सुपरस्टार टी-बार ने वीर महान को लेकर किया मजेदार ट्वीटनवंबर की शुरूआत से ही वीर महान का टीजर WWE द्वारा चलाया जा रहा है। 33 साल के इस भारतीय रेसलर का नया गिमिक अब फैंस के सामने आएगा। WWE द्वारा वीर महान को आगे बड़ा पुश दिया जा सकता है। कंपनी द्वारा हर हफ्ते ये टीजर दिखाया जा रहा है और फैंस अब इसे देखकर थक चुके हैं।WWE सुपरस्टार टी-बार ने वीर महान को लेकर ट्वीट किया। टी-बार ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वीर महान को उन्होंने ढूंढ लिया है। टी-बार ने वीर महान के साथ मेन इवेंट मैच को लेकर भी टिप्पणी की। T-BAR@TBARRetributionDon’t worry everyone, I found VEER MAHAAN. He may be on his way to @WWE RAW, but he’s battling me on #WWEMainEvent right now on @hulu!12:40 PM · Dec 24, 20213300269Don’t worry everyone, I found VEER MAHAAN. He may be on his way to @WWE RAW, but he’s battling me on #WWEMainEvent right now on @hulu! https://t.co/Ibery1Jpe4WWE ड्राफ्ट में इस बार सुपरस्टार जिंदर महल, वीर और शैंकी की जोड़ी को अलग कर दिया गया। जिंदर महल और शैंकी इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। वीर को रेड ब्रांड में ही रखा गया था। ड्राफ्ट के बाद से अभी तक WWE रिंग में वीर नजर नहीं आए। उनके नए गिमिक को बहुत पहले से टीज किया जा रहा है। WWE ने वीर के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार जरूर किया है। अब प्लान में देरी क्यों की जा रही है ये किसी को नहीं पता।इस साल शायद अब वीर महान का डेब्यू नहीं हो पाएगा। अगले साल बड़े इवेंट में वो वापसी कर सकते हैं। 1 जनवरी, 2022 को Day 1 पीपीवी का आयोजन होगा। शायद इस पीपीवी में वीर महान की एंट्री हो सकती है। वीर ने इस साल जिंदर महल के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया था। शायद इस वजह से ही WWE उन्हें आगे पुश देना चाहता है।