गोल्डबर्ग(Goldberg) की वापसी इस समय काफी चर्चा में है। इस हफ्ते रॉ(RAW) में गोल्डबर्ग का मजाक द मिज(The Miz) और जॉन मॉरिसन(John Morrison) ने बनाया था। गोल्डबर्ग की जगह गिलबर्ग(Gillberg) इस बार डर्ट शीट सैगमेंट में नजर आए थे। सुपरस्टार रिडल(Riddle) ने भी अब गोल्डबर्ग का मजाक बनाया है। उन्होंने बैकस्टेज में अपनी और गिलबर्ग की एक फोटो पोस्ट की है।ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शनरिडल ने बनाया गोल्डबर्ग का मजाकवैसे पिछले कुछ सालों में गोल्डबर्ग को लेकर रिडल हमेशा चर्चा में रहे हैं। गोल्डबर्ग को लेकर कई बार बड़े कमेंट रिडल ने किए है। गोल्डबर्ग ने परेशान होकर सोशल मीडिया में रिडल को ब्लाक भी किया है। इस बार भी रिडल ने कुछ ऐसा ही किया है। Real legends are your Bros and this stallion is 10 times the man Willy G could ever be! #gillberg #stallion #WWERaw #hesmybro pic.twitter.com/QYUCki187F— matthew riddle (@SuperKingofBros) January 19, 2021दो हफ्ते पहले गोल्डबर्ग ने RAW लैजेंड नाइट में वापसी कर ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने इस चुनौती को स्वीकार किया था। इसके बाद Royal Rumble 2021 के लिए इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया। कोरोना होने की वजह से ड्रू मैकइंटायर दो हफ्तों से एक्शन में नजर नहीं आए है। लेकिन अगले हफ्ते अब दोनों का आमना-सामना होने वाला है। ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में कामइस हफ्ते RAW में मिज और मॉरिसन ने गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर दोनों का जमकर मजाक उड़ाया था। मिज ने दोनों को ये भी धमकी दी की वो Royal Rumble 2021 में अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करेंगे। मिज का ये सैगमेंट हालांकि किसी को समझ नहीं आया। देखा जाए तो गोल्डबर्ग और मैकइंटायर को मैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन मिले हैं। गोल्डबर्ग की वापसी से फैंस खुश नजर नहीं आए है। Royal Rumble 2021 में अगर गोल्डबर्ग अच्छा परफॉर्म नहीं करते हैं तो एक बार फिर वो फैंस की नजरों में बुरे साबित हो सकते हैं। फिलहाल फैंस की नजरें अगले हफ्ते RAW में है। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर दोनों की वापसी होने वाली है। WWE Royal Rumble से पहले रेड ब्रांड के अंतिम एपिसोड में इनके बीच घमासान देखने को मिल सकता है। 31 जनवरी को इस बड़े पीपीवी का आयोजन होने वाला है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।