WWE ने कल होने वाली Raw के लिए एक बड़े सैगमेंट का एलान किया

समरस्लैम को अब बस एक हफ्ता बांकी है। रैसलमेनिया के बाद WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट 19 अगस्त को होगा। इससे पहले रॉ और स्मैकडाउन का अंतिम शो होगा। कल होने वाली रॉ के लिए इससे पहले ही एक बड़े सैगमेंट का एलान कर दिया है। WWE.COM के अनुसार रॉ में सैथ रॉलिंस और जिगलर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइऩ होगा। इस सैगमेंट का हिस्सा मैकइंटायर भी होंगे। रॉ का ये शो काफी धमाकेदार होगा। क्योंकि इसके बाद फिर समरस्लैम पीपीवी होगा। इस शो में कई और बिल्डअप देखने को मिल सकते हैं। रैने यंग इस हफ्ते इतिहास रचेंगी। वो रॉ में पहली विमेंस होंगी जो कमेंट्री बॉक्स में बैठेंगी। इसके अलावा ट्रिपल थ्रैट मैच रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी होगा। सैथ रॉलिंस और जिगलर अपने मैच को ऑफिशियल करने के लिए सामने आएंगे। हालांकि इसकी जरूरत नहीं थी लेकिन ये दोनों सुपरस्टार्स का पिछले कई दिनों से बढ़िया फ्यूड चल रहा है। मैकइंटायर इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा स्कॉटमैन रिंग के चारों तरफ रहेंगे। जो कि जिगलर के बॉडीगार्ड की भूमिका में रहेंगे। मैकइंटायर का यहां बड़ा रोल हो सकता है।

समरस्लैम से पहले ये अंतिम रॉ में काफी धमाल होगा। पहले से कई बड़े मैचों का एलान भी कर दिया गया है। जिगलर और सैथ रॉलिंस के बीच समरस्लैम में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। रॉ में शायद मैकइंटायर भी इसमें जुड़ जाएं। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जिगलर और मैकइंटायर के बीच भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। ये चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रैट का भी रूप समरस्लैम के लिए ले सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर इस मैच में मजा आ जाएगा। मैैकइंटायर पहले ही कह चुके है उन्हें भी चैंपियन बनना है। तो ऐसे में वो बड़ा रोल यहां निभाएंगे। फैंस बेसब्री से रॉ का इंतजार कर रहे हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications