इस बार रॉ की टीवी रेटिंग्स कैसी थी?

तो इस हफ्ते की रॉ में कई ऐसे सैग्मेंट थे जो सही में काफी अच्छे थे, लोगों को क्रिस जैरीको, सिज़ेरो, केविन ओवन्स, डीन एम्ब्रोज़, सेमी ज़ेन और अल्बर्टो डैल रियो ने काफी एंटरटेन किया। एम्ब्रोज़ असायलम में उनके पुराने दोस्त सैथ रॉलिन्स और रोमन रेंस मौजूद थे। लोगों को ये शो काफी अच्छा लगा। लेकिन सवाल ये उठता है की क्या इतने अच्छे शो के बाद क्या टीवी रेटिंग्स पर कुछ फर्क पड़ा या नहीं? इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, इस बार 2.97 मिल्यन लोगों ने टीवी पर रॉ को देखा, जो पिछली बार से 9% कम है। पिछली बार 3.255 मिल्यन लोगों ने रॉ को देखा। इस बार पहले घंटे 3.043 मिल्यन, दूसरे घंटे 3.109 और आखरी घंटे 2.758 मिल्यन लोगों ने टीवी पर देखा। रॉ इस बार टीवी पर नंबर 3 पर रहा। इससे पहले यहाँ रिज़ोली और आइल्स और मेजर क्राइम थे। टीवी रेटिंग्स के इतने कम होने पर निश्चित ही WWE भी काफी चिंता में होगी, क्योंकि जॉन सीना और सैथ की वापसी के बाद भी रेटिंग्स घट रही है। अब देखते हैं की WWE यहाँ क्या नया करती है।