Raw vs SmackDown: WWE Draft 2023 की नाईट 1 के बाद किस ब्रांड के पास बेहतर रोस्टर है?

Ujjaval
WWE Draft 2023 की नाईट 1 बेहतरीन रही
WWE Draft 2023 की नाईट 1 बेहतरीन रही

Raw vs SmackDown: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के पहले चरण का अंत देखने को मिल गया है। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में Draft की नाईट 1 का आयोजन हुआ था। मुख्य शो पर 16 पिक्स देखने को मिली और बाद में स्मैकडाउन लोडाउन (SmackDown LowDown) टॉक शो के दौरान कुछ अन्य रेसलर्स के Draft होने के बारे में भी जानकारी मिली।

Ad

SmackDown ब्रांड को पहली पिक चुनने का मौका मिला। उन्होंने रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन को अपने साथ शामिल किया। कोडी रोड्स Raw की ओर से सबसे पहले चुने गए। इसके बाद Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को ब्लू ब्रांड में शामिल किया गया, वहीं बैकी लिंच Raw ब्रांड पर बनी रहीं।

Ad

नाईट 1 के अंत तक SmackDown के पास रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, पॉल हेमन (The Bloodline), बियांका ब्लेयर, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (एंजेलो डॉकिंस, मोंटेज़ फोर्ड), ऐज, बॉबी लैश्ले, OC (एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़, कार्ल एंडरसन, मीचीन), डैमेज कंट्रोल (बेली, इयो स्काई, डकोटा काई), एल्बा फायर और आईला डौन थे। SmackDown LowDown में बताया गया कि Hit Row (टॉप डोला, एशांटे एडोनिस और बी-फैब) और लेसी एवंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा रहेंगे।

Raw ब्रांड के पास पहले चरण के अंत तक कोडी रोड्स, बैकी लिंच, इम्पीरियम (गुंथर, लुडविग काइजर, जियोवानी विंची), मैट रिडल, ड्रू मैकइंटायर, द मिज़, शिंस्के नाकामुरा और इंडी हार्टवेल थे। SmackDown LowDown द्वारा अपोलो क्रूज, कैंडिस लेरे, चेल्सी ग्रीन, सोन्या डेविल, डेक्सटर लूमिस, जेडी मैकडोनघ, नटालिया, वाइकिंग रेडर्स (एरिक, आईवार और वैलहाला), ज़ोई स्टार्क, मैक्सिमम मेल मॉडल्स (मासे, मानसूर और मैक्सिन डूप्री) के Raw में Draft होने का ऐलान देखने को मिला।

Ad

Raw vs SmackDown: WWE Draft के पहले चरण के बाद कौन-सा ब्रांड ज्यादा बेहतर लग रहा है?

Draft 2023 के पहले चरण के अंत के बाद साफ तौर पर SmackDown ब्रांड ज्यादा मजबूत नज़र आ रहा था। स्टार पावर, टैग टीम्स और फैक्शन्स के मामले में ब्लू ब्रांड आगे लग रहा था। हालांकि, SmackDown LowDown में बाकी सुपरस्टार्स के Draft होने के ऐलान के बाद चीज़ें स्थिर होती नज़र आई हैं। Raw को भी कई सारे टैलेंटेड स्टार्स मिल गए हैं।

रेड ब्रांड का रोस्टर पहले के मुकाबले बेहतर लग रहा है। हालांकि, SmackDown की तुलना में वो अभी भी आगे नहीं है। Raw को जरूर गुंथर, ड्रू मैकइंटायर और शिंस्के नाकामुरा जैसे नए एडिशन मिले हैं। SmackDown रोस्टर ऐज, बॉबी लैश्ले, बेली, बियांका ब्लेयर और एजे स्टाइल्स के आने के बाद और बेहतर नज़र आ रहा है। साफ तौर पर अभी SmackDown, Raw से आगे है। हालांकि, Draft 2023 की नाईट 2 में Raw ब्रांड के लिए चीज़ें बदल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications